Skip to main content

Aaj Tak24x7

जन चौपाल लेकर चायनिज मांझा बैचने वालो की जानकारी लेकर की गई कार्यवाही* 

लोकेशन कन्नौद

संवाददाता गणेश जायसवाल

आज़ तक 24× 7

 

 

पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद द्वारा प्रतिबंधित चायनिज माझे से होने वाली दुर्घनाओं को रोकने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति सोम्या जैन व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री आदित्य तिवारी को चायनीज मांझे की रोकथाम हेतु जनचौपाल लेकर आमजन को जागरूक करने तथा प्रतिबंधित चायना डोर के सबंध में जानकारी लेकर कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था जिनके निर्देशन में थाना प्रभारी कन्नौद निरीक्षक तहजीब काजी द्वारा थाना क्षेत्र के ऐसे स्थानों पर जन चौपाल आयोजित की गई, जहां पर बच्चे पतंग बाजी करते हैं. उनसे जानकारी लेकर चायनीज मांझा बैचने वाले की जानकारी एकत्रित की गई ओर हसावा मोहल्ला गली में दुकान की तलाशी ली गई, जिसमें आरोपी सलीम पिता छोटे खा, सब्बू पिता इमरत निवासी हसावा मोहल्ला कन्नौद के निवास स्थान से चार बंडल चाईनिज मांझा जप्त कर आरोपी को गिरफतार किया गया। पुलिस द्वारा चायनिज मांझा बैचने वाले पर निगाह रखी जा रही है।

 

उपरोक्त कार्यवाही में उनि राहुल रावत, आर बालकृष्ण छापे, बलवानसिंह, हर्ष पटेल, बॉबी वर्मा का योगदान रहा।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in