ग्वालियर प्रवास पर रहेंगे ज्योतिरादित्य सिंधिया ‘पानीपत शौर्य दिवस’ पर महादजी महाराज को देंगे श्रद्धांजलि

ग्वालियर प्रवास पर रहेंगे ज्योतिरादित्य सिंधिया ‘पानीपत शौर्य दिवस’ पर महादजी महाराज को देंगे श्रद्धांजल

अतुल मल्होत्रा आज तक 24×7 ब्यूरो

ग्वालियर। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज बुधवार को ग्वालियर पहुचेंगे। अपने कार्यक्रम के दौरान सिंधिया मराठा गौरव, शौर्य परंपरा और चिकित्सा सेवा से जुड़े कार्यक्रमों में सहभागिता कर श्रद्धा और सम्मान व्यक्त करेंगे।

 

*‘पानीपत शौर्य दिवस’ पर महादजी महाराज को देंगे श्रद्धांजलि*

अपने प्रवास के दौरान केंद्रीय मंत्री ने अचलेश्वर चौराहे पर ‘पानीपत शौर्य दिवस’ के अवसर पर मराठा साम्राज्य के महान योद्धा महादजी महाराज सिंधिया श्रद्धांजलि देते हुए कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।

 

*‘पत्रिका डॉक्टर सम्मान’ कार्यक्रम में होंगे शामिल*

तत्पश्चात शाम को केंद्रीय मंत्री सिंधिया इम्पीरियल गोल्फ रिसॉर्ट्स में आयोजित ‘पत्रिका डॉक्टर सम्मान’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस गरिमामयी समारोह में वे समाज के प्रति उत्कृष्ट सेवा देने वाले चिकित्सकों को सम्मानित करेंगे। इसके अलावा सिंधिया आज कई स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in