Skip to main content

Aaj Tak24x7

नगर परिषद बरेला में नर्मदा जल आपूर्ति को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न,विधायक के प्रयासों से शीघ्र मिलेगा नगरवासियों को स्वच्छ नर्मदा जल

नगर परिषद बरेला में नर्मदा जल आपूर्ति को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न,विधायक के प्रयासों से शीघ्र मिलेगा नगरवासियों को स्वच्छ नर्मदा ज

 

बरेला /जबलपुर – नगरवासियों के लिए एक सुखद एवं आशाजनक समाचार है। नगर परिषद बरेला में विधायक की अध्यक्षता में नगर में नर्मदा जल को अतिशीघ्र लाने में आ रही बाधाओं के निराकरण हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक नगर परिषद अध्यक्ष प्रतीक दुबे,एसडीएम अभिषेक सिंह,सीएमओ संजय पांडे,तहसीलदार शशांक दुबे, MPUDC से गोपाल गुप्ता,अभय जैन,सूर्यकांत सरवैया,मण्डल अध्यक्ष अर्पित जैन,पूर्व उपाध्यक्ष सोनू सोनकर,पार्षदगण दिव्या जैन,दीपेश पटेल,दीपक सोनकर,राजकुमार गोंटिया,श्रीकांत उपाध्याय,पूर्व पार्षद चंदन सिंह पटेल,मुनि विश्वकर्मा,कृष्णा बर्मन,अतीक बर्मन,जिला मंत्री मनोज यादव,मण्डल अध्यक्ष राहुल बारी,प्रवेश पटेल,प्रीतम कटारे,विक्की पटेल,भानु नवेरिया,गणमान्य नागरिक कैलाश केशरवानी,गुड्डू सोनी,मोनेश साहू,मुकेश साहू,सोनी साहू,मैसी विश्वकर्मा,सतीश कुशवाहा,उदय साहू सहित बड़ी संख्या में नागरिक एवं तकनीकी विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य नगरवासियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं पर्याप्त पेयजल6 सरलता और शीघ्रता से उपलब्ध कराना रहा। नर्मदा जल परियोजना के क्रियान्वयन में आ रही तकनीकी एवं प्रशासनिक कठिनाइयों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा उनके त्वरित6 समाधान हेतु ठोस कार्ययोजना तैयार की गई।

माननीय विधायक जी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े इस कार्य में किसी भी प्रकार की6 लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि बरेला की जनता को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए हर आवश्यक कदम उठाया जाएगा। विधायक जी के सतत प्रयासों एवं6 सक्रिय नेतृत्व के कारण नर्मदा जल परियोजना को गति मिली है।

बैठक में यह भी आश्वस्त किया गया कि आवश्यक प्रक्रियाओं को तेजी से पूर्ण कर निकट भविष्य में नगर में नर्मदा जल की आपूर्ति प्रारंभ कर दी जाएगी, जिससे जल संकट से जूझ रहे नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी।

नगरवासियों ने विधायक जी के इस जनकल्याणकारी प्रयास की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में बरेला नगर शीघ्र ही स्वच्छ पेयजल की सुविधा से पूर्ण रूप से लाभान्वित होगा।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in