ग्वालियर शहर की कोतवाली पुलिस ने बाला बाई के बाजार में रहने वाले हरीश गोदवानी को चाकू बाजी के मामले में गिरफ्तार किया है
अतुल मल्होत्रा आज तक 24×7 ब्यूरो।
हरीश ने बुधवार दोपहर को अपने घर के सामने फोटो स्टूडियो और फ्रेम की दुकान चलाने वाले मोहन कुशवाह से विवाद किया था जब मोहन कुशवाह ने उसकी गाली गलौज का विरोध किया तो हरीश गोदवानी ने उसकी मारपीट की और चाकू मार दिया। गनीमत यह रही कि चाकू पेट की जगह उसकी जांघ में लगा इसलिए जान मच गई. बाद में मोहन कुशवाह को उसका भाई सोहन कुशवाह घायल हालत में अस्पताल लेकर गया. कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हरीश गोदवानी को चाकू सहित गिरफ्तार कर लिया है. उसके खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पता चला है कि हरीश सनकी किस्म का है और आए दिन बालाबाई के बाजार में उत्पात मचाता रहता है।
- बाइट- जयराज कुबेर,एडिशनल एसपी,ग्वालियर


