संवाददाता– धर्मेंद्र पाटीदार आनंदपुर
*आंगनबाड़ी केंद्र सिर्फ दस्तावेजों में ही सफल*
तीतरबर्री चक आंगनबाड़ी केंद्र पर निरीक्षण
के दौरान कार्यकर्ता अनुपस्थित मिलीं। बच्चों की मौजूदगी पर सहायिका बैजयंती चिढ़ार द्वारा बताया गया कि वे लंच कर घर चले गए, जबकि समय करीब 12:30 बजे था और लंच का निर्धारित समय दोपहर 2 बजे है। सवाल उठाने पर संबंधित चुप नजर आईं।
यही स्थिति कालादेव आंगनवाड़ी केन्द्र की दिखी। यहां दो आंगनबाड़ी केंद्रों में से एक केंद्र दोपहर लगभग एक बजे ही बंद मिला। दूसरे केंद्र पर कार्यकर्ता मौजूद थीं, लेकिन सहायिका अनुपस्थित रही।
ग्राम बापचा में संचालित दो आंगनबाड़ी केंद्रों में से केवल एक केंद्र पर ही कार्यकर्ता और सहायिका मिलीं, लेकिन यहां भी बच्चों की उपस्थिति शून्य रही। कर्मचारियों से योजनाओं की जानकारी मांगे जाने पर संतोषजनक जवाब नहीं मिल सके।
लगातार सामने आ रही इन अनियमितताओं ने आंगनबाड़ी व्यवस्था और निगरानी प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी कब और क्या कार्रवाई करते हैं।



