निगमायुक्त ने किया निगम मुख्यालय में विभिन्न विभागों का औचक निरीक्ष
ग्वालियर दिनांक 16 जनवरी 2026 – नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने शुक्रवार को सुबह 11ः00 बजे निगम मुख्यालय में विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण किया तथा कर्मचारियों की उपस्थिति चेक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने निगम मुख्यालय स्थित जनकार्य विभाग, संपत्ति कर विभाग, जीएडी विभाग एवं भवन शाखा आदि में औचक निरीक्षण किया तथा कर्मचारियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति चेक की। निरीक्षण के दौरान सभी अधिकारी कर्मचारी अपनी सीट पर मिले। इसके साथ ही निगमायुक्त ने कर्मचारियों से आधार बेस अटेंडेंस की जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए।
सूचना क्र./127/


