कालपी कॉलेज के पास सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा—प्रशासन की उदासीनता से बढ़ा विवाद, नागरिकों ने सौंपा ज्ञापन

🔴 कालपी कॉलेज के पास सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा—प्रशासन की उदासीनता से बढ़ा विवाद, नागरिकों ने सौंपा ज्ञाप

 

कालपी (जालौन)।

कालपी नगर के नागरिकों ने समाधान दिवस पर उपजिलाधिकारी कालपी को एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपकर कालपी कॉलेज के पास स्थित सरकारी भूमि पर लगातार हो रहे अवैध कब्जे और निर्माण को तत्काल हटवाने की मांग की है। नागरिकों का आरोप है कि कई बार शिकायतों के बावजूद प्रशासन की लापरवाही के कारण भू–माफियाओं के हौसले बुलंद हैं।

 

नागरिकों ने लगाए गंभीर आरोप

 

ज्ञापन में बताया गया कि—

 

पूर्व शिकायतों के बावजूद कालपी कॉलेज के बगल में स्थित मंदिर के सामने की सरकारी ज़मीन पर अवैध कब्जा अब भी जारी है।

 

भूमाफिया लगातार जमीन पर अवैध निर्माण कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।

 

क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि इस अवैध कब्जे से भूमि विवाद गहराता जा रहा है और शासन-प्रशासन की छवि भी धूमिल हो रही है।

 

ज्ञापनकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि प्रशासन की चुप्पी से भू-माफियाओं के हौसले बढ़े हैं, जिससे लूट-खसोट और अवैध निर्माण को बढ़ावा मिल रहा है।

 

 

ज्ञापन में की गई प्रमुख मांगें

 

नागरिकों और हिंदू संगठनों ने ज्ञापन के माध्यम से निम्न मांगें उठाई हैं—

 

1. 48 घंटे के भीतर मौके पर जाकर अवैध निर्माण को हटाया जाए।

 

 

2. तहसील प्रशासन द्वारा स्थल का निरीक्षण कर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ FIR दर्ज की जाए।

 

 

3. सरकार स्पष्ट रूप से सरकारी भूमि पर अपना स्वामित्व प्रदर्शित करते हुए वहां बोर्ड लगाए।

 

 

 

अल्टीमेटम—नहीं हुई कार्रवाई तो धरना-प्रदर्शन

 

ज्ञापन में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि इस बार भी प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की तो क्षेत्रवासी शांतिपूर्ण धरना–प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।।

संवाददाता अभिषेक कुमार आज तक 24×7 न्यूज़ ब्यूरो चीफ जालौन

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes