लोकेशन कालापीपल
शाजापुर के कालापीपल में शिव भक्ति का महाकुं
,
शाजापुर जिले के कालापीपल से एक धार्मिक और सामाजिक सरोकार से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां दुर्गा कॉलोनी वार्ड क्रमांक 7 में शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। भागवत आचार्य पंडित बसंत कृष्ण जी के मुखारविंद से चल रही इस कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।
कालापीपल नगर की दुर्गा कॉलोनी में 12 जनवरी से 18 जनवरी 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के दौरान भगवान शिव के जीवन दर्शन, वैराग्य और मानव कल्याण से जुड़े प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया जा रहा है, जिससे पूरा क्षेत्र शिवमय वातावरण में सराबोर हो गया है।
इसी दौरान कथा की कवरेज के लिए पहुंचे पत्रकार धर्मेंद्र बामनिया, विश्वास चंद्रवंशी और जितेंद्र नायक को आचार्य पंडित बसंत कृष्ण जी ने कथा व्यास पीठ पर आमंत्रित कर पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया। आचार्य जी ने कहा कि समाज को सही दिशा देने में निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
आचार्य पंडित बसंत कृष्ण जी
“पत्रकार समाज का दर्पण होते हैं, इनके माध्यम से ही सच्चाई जन-जन तक पहुंचती है।”
शिव महापुराण कथा के माध्यम से जहां श्रद्धालु आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त कर रहे हैं, वहीं पत्रकारों के सम्मान से सामाजिक समरसता और सकारात्मक संदेश भी दिया गया है।
शाजापुर जिला चीफ विश्वास चंद्रवंशी की रिपोर्ट



