ग्वालियर में भाजपा महिला मोर्चा ने फूल सिंह बरैया का पुतला जलाया और उनके बयान की कड़ी निंदा करते हुए कांग्रेस आलाकमान से उन्हें बर्खास्त करने की मांग की है
अतुल मल्होत्रा आज तक 24×7 ब्यूरो।
कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं। बीते रोज उन्होंने मातृ शक्ति को लेकर एक विवादित बयान दिया। जिसके बाद भाजपा महिला मोर्चा आक्रोशित है। इसी कड़ी में रविवार को भाजपा महिला मोर्चा नेता व कार्यकर्ता मुखर्जी भवन स्थित पार्टी कार्यालय पर इकट्ठा हुए और एक रैली के रूप में महाराज बाड़ा पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती नीलिमा शिंदे कर रही थीं। जबकि विशेष रूप से जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया मौजूद थे। प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने फूल सिंह बरैया के पुतले का पुतला दहन किया और उनके बयान की घोर निंदा करते हुए उन्हें मानसिक रोगी बताया। साथ कांग्रेस आलाकमान से उन्हें बर्खास्त करने की मांग की है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
बाइट- श्रीमती नीलिमा शिंदे,जिलाध्यक्ष,भाजपा महिला मोर्चा,ग्वालियर
- बाइट- जयप्रकाश राजोरिया,जिलाध्यक्ष,भाजपा,ग्वालियर



