जराहमोहगांव के फागेश सिंगनदुपे का सीआईएसएफ में हुआ चयन, परिजनों और ग्रामीणों ने दी बधाई

लोकेशन बालाघाट

 

जराहमोहगांव के फागेश सिंगनदुपे का सीआईएसएफ में हुआ चयन, परिजनों और ग्रामीणों ने दी बधा

 

बालाघाट जिले के कटंगी तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत जराहमोहगांव के होनहार युवक फागेश सिंगनदुपे का केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल भारत की एक इकाई केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में चयनित होकर गांव व क्षेत्र का नाम रोशन किया है! फागेश की इस सफलता से पूरे गांव व क्षेत्र में हर्ष एवं गौरव का माहौल है! फागेश सिंगनदुपे की प्राथमिक शिक्षा महात्मा ज्योतिबा फुले विद्यालय जराहम़ोहगांव व हायर सेकेंडरी पीएम श्री शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय जराहम़ोहगांव में हुई है! उन्होंने अपने अनुशासन, दृढ़ संकल्प और निरंतर कठोर परिश्रम के बल पर देश की सेवा का अपना सपना साकार किया! फागेश सिंगनदुपे के इस उपलब्धि पर उनके परिजनों और ग्रामीणों में भारी उत्साह है ! ग्रामीणों का कहना है कि फागेश सिंगनदुपे की यह सफलता गांव के अन्य युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा है ! यह साबित करता है कि यदि लक्ष्य के प्रति ईमानदारी हो तो विपरीत परिस्थितियां भी रास्ता नहीं रोक सकती! उनकी यह सफलता न केवल उनके परिवार के लिए बल्कि पूरे ग्राम पंचायत जराहमोहगांव के लिए गर्व की बात है! फागेश सिंगनदुपे के चयन पर मरार माली समाज जराहमोहगांव; ब्लॉक कटंगी: जिला बालाघाट के लोगों ने एवं उनके प्राथमिक शिक्षक व पत्रकार छबि कुमार मरठे, श्रीमती सीता मरठे मंगलदास पंजरे एवं महात्मा ज्योतिबा फुले विद्यालय जराहम़ोहगांव के समस्त स्टाफ व उनके सहपाठियों ने उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित की है!

 

अशोक मोटवानी

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes