रिपोर्ट
पवन कुमार श्रीवास्तव
आज तक 24 X 7 टीवी न्यूज़ चैनल
जिला संवाददाता बस्ती
*ठंड के मौसम में चोरी, नकबजनी एवं अन्य अपराधों की रोकथाम हेतु मण्डलायुक्त बस्ती मण्डल बस्ती, पुलिस उप महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र एवं पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा पुलिस टीम के साथ संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग किया गया-
ठंड के मौसम में चोरी, नकबजनी एवं अन्य अपराधों की रोकथाम हेतु मण्डलायुक्त बस्ती मण्डल बस्ती, पुलिस उप महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र एवं पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा पुलिस टीम के साथ थाना कोतवाली अंतर्गत संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग किया गया । ठंड के मौसम में चोरी, नकबजनी, लूटपाट, घरेलू एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए जनसुरक्षा को सुदृढ़ करने एवं अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मण्डलायुक्त बस्ती मण्डल बस्ती, पुलिस उप महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र एवं पुलिस अधीक्षक बस्ती के संयुक्त निर्देशन में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के तहत विभिन्न मुख्य चौराहों, प्रवेश/निकास मार्गों, संवेदनशील इलाकों एवं प्रमुख सड़कों पर नाकाबंदी स्थापित कर संदिग्ध व्यक्तियों, राहगीरों एवं वाहनों की गहन जांच की गई। चेकिंग के दौरान वाहनों में पाई गई विभिन्न अनियमितताओं (जैसे अवैध/बिना दस्तावेज वाहन, ओवरलोडिंग, ड्राइविंग लाइसेंस/परमिट/बीमा की कमी, नियम विरुद्ध पार्किंग आदि) पर तत्काल विधिक कार्रवाई करते हुए चालान की कार्यवाही किए गए। इसी क्रम में जनपद बस्ती के समस्त थाना क्षेत्रों में संबंधित थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं उनकी टीमों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में अलग-अलग महत्वपूर्ण प्वाइंट्स पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहनों के सभी दस्तावेजों की सघन जांच कर ठंड के मौसम में सक्रिय होने वाले चोर-उचक्कों, नकबजनी करने वाले गिरोहों एवं अन्य असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जा रही है।
पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा कहा गया कि ऐसे अभियान एवं गश्त निरंतर जारी रहेंगे। जनता की सुरक्षा हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है।”जनपदवासियों से अनुरोध है कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या गतिविधि की जानकारी तत्काल निकटतम थाने, या डॉयल-112 पर दें।


