अपर आयुक्त ने सुनी आमजन की समस्यायें, दिए निराकरण के निर्देश

अपर आयुक्त ने सुनी आमजन की समस्यायें, दिए निराकरण के निर्दे

ग्वालियर दिनांक 20 जनवरी 2026 – आमजनों की विभिन्न मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए जनसुनवाई आयोजित की गई। जिसमें नगर निगम ग्वालियर में अपर आयुक्त श्री प्रदीप सिंह तोमर एवं श्री मुनीष सिंह सिकरवार ने आमजनों की समस्याएं सुनकर उनके निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई के दौरान उपायुक्त डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

सिटीसेंटर स्थित निगम मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई में वार्ड 03 शब्द प्रताप आश्रम विनय नगर निवासी श्री जिनेन्द्र राजपूत ने आवेदन देते हुए बताया कि कुछ व्यक्तियों द्वारा सार्वजनिक नाले को बंद किया जा रहा है जिस कारण बरसात के समय जल भराव की समस्या उत्पन्न होगी। आवेदक ने उचित कार्यवाही के संबंध में, वार्ड 22 मेला रोड दुल्लपुर निवासी श्री वीरेश कुमार ने आवेदन देकर बताया कि मुरार शमशान के सामने शासकीय भूमि पर अवैध कॉलोनी काटी जा रही है। आवेदक ने उचित कार्यवाही के संबंध में,  वार्ड 58 विजय नगर चेतकपुरी निवासी श्री महेन्द्र कुमार जैन ने आवेदन देते हुए बताया कि मुख्य सड़क की सीवर लाइन चौक होने से सीवर ऑवरफ्लॉ हो रहा है, आवेदक ने सीवर लाइन की सफाई कराये जाने के संबंध में, वार्ड 60 हिल व्यू रेसीडेंसी विवेकानंद नीडम रेलवे ओवरब्रिज के पास आहदपुर के निवासीगणों ने आवेदन देते हुए बताया कि काफी समय से सीवर लाइन की सफाई नहीं होने से सीवर ओवरफ्लो होकर गंदगी सड़क पर बह रही है। आवदेकों ने सीवर सफाई के संबंध सहित अन्य आवेदनों पर सुनवाई करते हुए अपर आयुक्त ने कुछ समस्याओ का निराकरण त्वरित करते हुए बांकी समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके साथ ही जनसुनवाई में पेयजल, अतिक्रमण, सफाई, विद्युत, आवास, सीवर सफाई, नामांतरण आदि से संबंधित 33 से अधिक आवेेदन प्राप्त हुए, जिनके निराकरण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश अपर आयुक्त ने दिए।

सूचना क्र./148/

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in