Skip to main content

Aaj Tak24x7

डम्पर व मोटर साईकिल की जबरदस्त भिड़ंत बाल बाल बचा मोटर साईकिल चालक।

डम्पर व मोटर साईकिल की जबरदस्त भिड़ंत बाल बाल बचा मोटर साईकिल चालक

कल दिनांक 21 1 2026 को लगभग चार व साढ़े चार बजे के बीच अमेडा व रट्टा के बीच नदी के पुल पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया प्रत्यक्ष दर्शियों के बताएं अनुसार वह मोटरसाइकिल चालक के बताए अनुसार डंपर क्रमांक सीजी 08 ए, वी, 4304 जो की सीवनी के किसी सोनी का बताया जा रहा है अमेडा से रट्टा की ओर कर जा रहा था ड्राइवर के लापरवाही से रिवर्स लेते वक्त नदी के पुल पर अमेडा निवासी इंदल बिसेन पिता मनीराम बिसेन निवासी अमेडा को टक्कर मार दी जिससे उनकी मोटरसाइकिल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई गनीमत यह रही की मोटरसाइकिल सवार इंदल बिसेन बाल बाल बच गए घटना के बाद डंपर चालक लावारिस हालत में डम्पर को छोड़कर भाग गया इस घटना से गांव वासियो में काफी आक्रोश वह गुस्से का माहौल दिखाई दे रहा था मौकाये स्थल पर भरवेली थाने से 112 को बुलवाया गया जिन्होंने पंचनामा तैयार कर कार्रवाई करना प्रारंभ कर दिया है मोटरसाइकिल सवार इंदल बिसेन का कहना है कि मेरी मोटरसाइकिल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है मुझे नई मोटरसाइकिल चाहिए वरना हम डंपर को जाने नहीं देंगे नाम ना बताने और कैमरे के सामने ना आने वाली बात मानते हुये किसी सज्जन ने हमें बताया कि हम पुलिस थाने में रिपोर्ट नहीं करना चाहते हमें क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल के बदले में नई मोटरसाइकिल वह घायल इंदल बिसेन का पूरी तरह से इलाज कर दिया जाए जब मीडिया ने 112 में आए पुलिसकर्मियों से कुछ पूछना चाह तो वह स्टेटमेंट देने से बचते रहे बताया गया कि इंदल बिसेन कारीगर है जो की पानी की मोटर वगैरा सुधारने का कार्य करते हैं इसी तारतम्य में वह किसी की खेत में बंद पड़ी पानी की मोटर सुधारने जा रहे थे तभी यह हादसा हो गया अब यह तो जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि पूरे मामले में क्या हुआ फिलहाल डंपर में ही क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल को डालकर डंपर को अमेडा लाकर खड़ा कर दिया गया है।।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in