कालपी में कागज़ सखी पहल का शुभारंभ कालपी कागज़ उद्योग प्रशिक्षण से बदलेगा महिलाओं की दिशा और दशा – मनोज कुमार सिंह

महिलाओं के कौशल विकास से सशक्त होगा कालपी का हस्तनिर्मित कागज़ उद्योग – डॉ प्रवीण जादौन

कालपी | जनपद में महिला सशक्तिकरण एवं स्थानीय उद्योगों के संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अनुरागिनी संस्था द्वारा “कागज़ सखी” पहल का शुभारंभ किया गया। यह पहल सक्षम – द चेंजमेकर्स के सहयोग से प्रारंभ की गई है, जिसका उद्देश्य प्रदेश की महत्वाकांक्षी योजना एक जिला एक उत्पाद को मजबूती प्रदान करना है। विशेष रूप से कालपी के प्रसिद्ध हस्तनिर्मित कागज़ उद्योग को सशक्त बनाना इस परियोजना का मुख्य लक्ष्य है।
इस पहल का औपचारिक शुभारंभ आज मंडलीय खादी ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केंद्र में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि “कागज़ सखी” जैसी पहलें स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में सहायक सिद्ध होंगी। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए कौशल आधारित प्रशिक्षण को अत्यंत आवश्यक बताया और कहा कि यह पहल न केवल आर्थिक उन्नति का माध्यम बनेगी, बल्कि सामाजिक सशक्तिकरण का भी सशक्त उदाहरण प्रस्तुत करेगी।

अनुरागिनी संस्था के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण सिंह जादौन ने अपने वक्तव्य में कहा कि संस्था पिछले 30 वर्षों से महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक विकास के क्षेत्र में कार्यरत है। “कागज़ सखी” पहल के अंतर्गत महिलाओं को व्यवस्थित एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिससे वे हस्तनिर्मित कागज़ पर वैल्यू एडिशन कर विभिन्न उपयोगी एवं आकर्षक उत्पाद तैयार करना सीखेंगी। इनमें गिफ्ट आइटम, सजावटी सामग्री, फाइल फोल्डर, डायरी, पेपर बैग, आर्ट एवं क्राफ्ट उत्पाद आदि शामिल होंगे।

प्रशिक्षण केंद्र के प्राचार्य एस. पी. गोयल ने कहा कि “कागज़ सखी” पहल कालपी के हस्तनिर्मित कागज़ उद्योग के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण और समयोचित कदम है। जब स्थानीय महिलाएं कौशल से जुड़ती हैं, तो उद्योग को स्थायित्व मिलता है और समाज में आत्मनिर्भरता की भावना मजबूत होती है।

हस्तनिर्मित कागज़ उद्यमी उदय प्रताप सिंह ने कहा कि कालपी का कागज़ उद्योग अपनी विशिष्ट गुणवत्ता के लिए जाना जाता है, किंतु आधुनिक डिज़ाइन और बाज़ार की समझ के अभाव में इसे अपेक्षित विस्तार नहीं मिल पाया है। “कागज़ सखी” परियोजना इस अंतर को दूर करने का प्रयास करेगी और प्रशिक्षित महिलाओं के माध्यम से उद्योग को नई दिशा देगी।

प्रशिक्षक शेखर गोयल ने बताया कि प्रशिक्षण में कच्चे माल की पहचान, कागज़ निर्माण की प्रक्रिया, डिज़ाइनिंग, पैकेजिंग एवं विपणन कौशल पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्ण होने के पश्चात प्रतिभागियों को स्वरोज़गार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में भी प्रयास किए जाएंगे।

यह पहल महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के साथ-साथ स्थानीय उद्योग को नई ऊर्जा, नवाचार और व्यापक बाज़ार उपलब्ध कराने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। “कागज़ सखी” के माध्यम से जनपद में आत्मनिर्भरता और उद्यमिता की नई मिसाल स्थापित होने की उम्मीद की जा रही है।

इस अवसर पर अनुरागिनी संस्था से प्रशिक्षण के समन्वयक नितिन कुमार सैनी जी उपस्थिति रहे।

——————————————
संतोष सिंह राठौर
तहसील रिपोर्टर
आज तक 24×7 न्यूज़
कालपी ( जालौन )
मो० 9452816294

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

*एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने फिर सड़क पर उतरकर एमएलबी गर्ल्स कॉलेज के पास शराब दुकान हटाने पर आड़े* मिश्रीलाल कोहरे भोपाल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने मंगलवार को भोपाल के पॉलिटेक्निक चौराहे पर फिर एक बार छात्रों की सुरक्षा को लेकर प्रदर्शन किया बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं बैनर और पोस्टर लेकर पहुंचे तथा महारानी लक्ष्मीबाई गर्ल्स कॉलेज के पास संगठित होकर शराब दुकान घटाने की मांग करने लगे छात्रों ने सरकारों प्रशासन के खिलाफ नारेबाजीकी ” शिक्षा के मंदिर के पास शराब की दुकान नहीं चलेगी नहीं चलेगी “और “जहां से ज्ञान की ज्योति जलती है वहां शराब की दुकान नहीं चलती” जैसे संदेश लिखे थे कुछ छात्र वेरी कियूट पर चढ़कर विरोध करते नजर आए। विरोध को देखते हुए मौके पर 200 से अधिक पुलिसकर्मी वरिष्ठ अधिकारी और वाटर कनॉट किए गए थे प्रदर्शन के दौरान भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा छात्रों से मिलने पहुंचे उन्होंने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अस्वस्थ किया कि मामले में नियम अनुसार जांच कर 7 दिन के भीतर निर्णय लिया जाएगा कलेक्टर के आश्वासन के बाद छात्रों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया हालांकि एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने चेतावनी डी की एक हफ्ते के अंदर शराब दुकान नहीं हटाई गई तो उग्र प्रदर्शन होगा साथ ही कलेक्ट्रेट का घेरा भी किया जाएगा। *कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा कि 3 जून को नोटिस दिया था* कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा कि मेरा भोला में पदभार सांभा लन के समय उन्हें इस शराब दुकान से जुड़े विवाद की जानकारी मिली थी फुल मूवी दिए गए ज्ञापन और शिकायतों के आधार पर 3 जून को संबंधित पक्ष को नोटिस जारी किया गया था इसके बाद मामला हाई कोर्ट पहुंच चुका है जहां से जिला स्तरीय समिति को सुनवाई कर निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं उन्होंने बताया कि कॉलेज से दुकान की दूरी सहित अन्य सभी नियमों और तथ्यों की जांच की जा रही है समिति की रिपोर्ट और कानूनी प्रक्रिया के आधार पर पारदर्शी तरीके से निर्णय लिया जाएगा। *एक वर्ष से शराब दुकान को हटाने की मांग परिषद कर रही* एबी वीपी परिषद के प्रांत संयोजक शिवम जाट ने वहां की परिषद एक साल से इस मुद्दे को उठा रही है कई बार ज्ञापन और शिकायतें निवेदन करने की बावजूद कोई एस कार्रवाई प्रशासन द्वारा नहीं की गई है जिसके कारण आंदोलन का सहारा लेना पड़ा उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन में समय सीमा के अंदर निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in