कोतमा थाना क्षेत्र में हुई हत्या की घटना का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया
घटना विवरण:
दिनांक 28.03.2026 को डायल 112 पर रमेश साहू (निवासी श्रमिक नगर, पकरिहा) ने सूचना दी कि उसके भाई मनोज साहू उर्फ छोटे की मारपीट कर हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही डायल 112 स्टाफ एवं थाना प्रभारी निरीक्षक रत्नाम्बर शुक्ल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
प्रारंभिक जांच में खुलासा:
सूचनाकर्ता के अनुसार, आरोपी शिवराम चौधरी अपने साथी (मां) रैमुन बाई के साथ मिलकर मनोज साहू को यूकेलिप्टस के डंडे एवं हाथ-मुक्कों से बेरहमी से पीट रहा था। गंभीर चोटों के कारण मनोज साहू बेहोश हो गया और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।
पुलिस कार्रवाई:
मामले में हत्या की धारा 103(1) BNS के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।
आरोपी रैमुन बाई को तुरंत गिरफ्तार किया गया।
मुख्य आरोपी शिवराम चौधरी, जो घटना के बाद फरार था, को भी कुछ ही घंटों में तलाश कर गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त यूकेलिप्टस का डंडा बरामद किया गया।
आगे की कार्रवाई:
दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जिला जेल अनूपपुर भेज दिया गया है।
महत्वपूर्ण भूमिका:
इस त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रत्नाम्बर शुक्ल के नेतृत्व में सउनि विनय सिंह, प्रधान आरक्षक रामखेलावन यादव, दिनेश राठौर, संजीव त्रिपाठी, आरक्षक अभय त्रिपाठी एवं डायल 112 के आरक्षक नत्थूलाल चौधरी की अहम भूमिका रही।
रिपोर्टर दिनेश केवट
अनुपपुर



