Skip to main content

Aaj Tak24x7

विदाई को लेकर विवाद में जमकर हुई मारपीट,कई लोग गंभीर रूप से घायल

अमेठी से ब्यूरो चीफ अशोक राज आज तक 24/7न्यूज़

 

विदाई को लेकर विवाद में जमकर हुई मारपीट,कई लोग गंभीर रूप से घाय

 

अमेठी जनपद के थाना शिवरतनगंज क्षेत्र में बहू की विदाई को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसक में तब्दील हो गया। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने कुछ लोगों को बंधक बनाकर लोहे की रॉड से पीटा, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों के सिर और नाक पर एक दर्जन से अधिक टांके लगाए गए हैं।

 

पीड़ित पक्ष का कहना है कि पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की, जिससे नाराजगी बढ़ गई है। वहीं पुलिस का बयान सामने आया है कि आवेदक पक्ष ही विपक्षी के घर जाकर मारपीट में शामिल था, जिसके आधार पर थाने में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7