गुणवत्ता परक शिक्षा ही उच्च शिक्षा का मानदंड तय करती है सतत अभ्यास जरूरी – डॉक्टर हर्षवर्धन प्रजापति।

गुणवत्ता परक शिक्षा ही उच्च शिक्षा का मानदंड तय करती है सतत अभ्यास जरूरी – डॉक्टर हर्षवर्धन प्रजापति।

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट ।

दुद्धी सोनभद्र। प्रसाद कुंवर पब्लिक स्कूल में सत्र 2025-26 मंगलवार को प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। प्रतिभाशाली सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि डॉक्टर हर्षवर्धन प्रजापति ने कहा कि कक्षा 5 तक के बच्चों को अभिभावक बेहतर अंक के लिए बच्चों पर दबाव न बनाएं , बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली छात्रों को कहा कि अच्छे अंक से परीक्षा पास करना तब तक सफल नहीं माना जा सकता जब तक की उसका सतत अभ्यास जारी न रहे। साथ हीं उच्च शिक्षा तक सफलता के लिए का छात्र-छात्राओं को दैनिक शैक्षिक दिनचर्या कार्ययोजना बनाकर अनवरत जारी रखने का सुझाव दिया। गुणवत्ता परक शिक्षा ही उच्च शिक्षा का मानदंड तय करती है।जिसे अनवरत जारी रखें। विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत स्वच्छता मिशन ब्रांड एंबेसडर जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ने महावीर जयंती की शुभकामनाएं ज्ञापित करते हुए शैक्षिक जीवन में छात्र-छात्राओं को भारतीय सनातन परंपरा अनुसार संस्कार आचरण व्यवहार में लाने की आवश्यकता पर जोर दिया। जीवन में आगे बढ़ाने के लिए अनुशासन एवं बड़ों का आदर सम्मान अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहें डॉक्टर लवकुश प्रजापति ने आगंतुक अतिथियों एवं अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद दिया। कक्षा 5 में यूनिटी प्रजापति 93. 71% अंक पाकर प्रथम स्थान 91.85% अंक पाकर सार्थक जौहरी द्वितीय स्थान,88.85% अंक पाकर कार्तिका गुप्ता तृतीय पर रहीं। कक्षा 6 में 93.8% हर्षवर्धन प्रथम 90. 2% अंक पाकर आकृति गुप्ता द्वितीय स्थान 50.5% अंक पाकर साहिद अंसारी तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा 7 में 95.14% अंक पाकर प्रज्ञा मिश्रा प्रथम जबकि 94.14%अंक पाकर सोनालि कुमारी द्वितीय 90.3 % अंक पाकर अकिफ़ा तृतीय स्थान प्राप्त की। कक्षा 8 में 99.4% पाकर सना परवीन प्रथम स्थान 92.42% अंक पाकर आलिहा खान द्वितीय जबकि 91% अंक पाकर अर्पिता मिश्रा तृतीय स्थान पर रही। क्लास पीजी में प्रियंका, सौरभ व अक्षथा ने सर्वाधिक 90% अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि दूसरा स्थान प्रेम कुमार 89.75 % अंक पाकर रहे तीसरा स्थान पर आरव कुमार 79.75% पाकर रहें। क्लास नर्सिंरी में 98.63% अंक पाकर प्रथम अरवि वारिस 97.38% अंक पाकर द्वितीय 96.13%अंक पाकर अयांश रहें। उसी प्रकार एल के जी में 99.2%अंक पाकर प्रथम 93.8%अंक पाकर सौरभ द्वितीय 93.1%अंक पाकर ध्रुव तृतीय जबकि यू के जी में 98.39%अंक पाकर अगम्या प्रथम 97.88% ईशानरजा 97.75%अंक पाकर अथर्व तृतीय उसीक्रम में प्रथम कक्षा में 94.67% प्रथम स्थान अदविका 89.16 प्रियांक 85.16 तान्या तृतीय स्थान पर रहें । कक्षा द्वितीय में 95.66% आलिया प्रथम स्थान 94.66% समृद्धि द्वितीय 89.33% अंक पाकर प्रेरणा तृतीय स्थान पर रही। कक्षा तृतीय में 88.14%ओम नमः प्रथम स्थान 85.42% सक्षम द्वितीय, 83.71% आयुष कुमार तृतीय स्थान रहे। कक्षा चतुर्थ में 92.71% अंक पाकर आराध्य 91.71राज्यवर्धन द्वितीय 90%अंक पाकर शौर्य तृतीय स्थान पर रहें। सभी को पुरस्कार मुख्य अतिथि डॉक्टर हर्षवर्धन प्रजापति विशिष्ट अतिथि जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी, डॉक्टर लवकुश प्रजापति, सुनैना प्रजापति, डॉक्टर नीलम रश्मि प्रजापति के कर कमलों द्वारा प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को अंक पत्र शील्ड, मैडल देकर सम्मानित अभिभवकों संग किया गया. इस मौके पर प्रसाद कुमार पब्लिक स्कूल के मैंनेजर जावेद खान प्रिंसिपल रेश्मा शुब्बा आदि अध्यापक अध्यापिका एवं सैकड़ो अभिभावकगण मौजूद रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes