कलेक्टर श्री सिंह ने हुज़ूर तहसील के निर्माणाधीन नवीन तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण

आज तक 24 x7मनीष शर्मा की रिपोर्ट ब्यूरो चीफ

कलेक्टर श्री सिंह ने हुज़ूर तहसील के निर्माणाधीन नवीन तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण

कलेक्टर श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने हजूर तहसील के निर्माणाधीन नवीन तहसील कार्यालय का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, समय-सीमा एवं आवश्यक सुविधाओं की स्थिति की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।इस दौरान एसडीएम श्री विनोद सोनकिया,सीईओ जनपद हुज़ूर श्रीमती शिवानी मिश्रा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि तहसील कार्यालय आमजन को राजस्व संबंधी सेवाएं प्रदान करने का महत्वपूर्ण केंद्र होता है, इसलिए भवन निर्माण के दौरान गुणवत्ता एवं आवश्यक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि नागरिकों को सुगम एवं बेहतर सेवाएं मिल सकें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सभी कार्य नियमानुसार एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं।

 

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्माण स्थल पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया तथा आवश्यक सुधार के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और निर्धारित समय-सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण कराया जाए।

 

CM Madhya Pradesh

Jansampark Madhya Pradesh

#bhopal

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes