विद्युत पेंशनर्स की मासिक बैठक में कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस योजना संबंधी दी जानकारी* दिनांक 31.03. 2026 को विद्युत पेंशनर्स हित रक्षक संघ जिला भोपाल व प्रांतीय कार्यकारिणी की संयुक्त मासिक बैठक का आयोजन श्री बाला जी मंदिर परिसर प्राइवेट बिजली नगर कालोनी गोविन्दपुरा पर ठीक 3.30 बजे से हुआ बैठक का शुभारंभ राष्ट गा के साथ हुआ

* आज तक २४+७ दिनेश चंद्र श्रीवास्तव की रिपोर्ट

भोपाल से

— विद्युत पेंशनर्स की मासिक बैठक में कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस योजना संबंधी दी जानकारी* दिनांक 31.03. 2026 को विद्युत पेंशनर्स हित रक्षक संघ जिला भोपाल व प्रांतीय कार्यकारिणी की संयुक्त मासिक बैठक का आयोजन श्री बाला जी मंदिर परिसर प्राइवेट बिजली नगर कालोनी गोविन्दपुरा पर ठीक 3.30 बजे से हुआ बैठक का शुभारंभ राष्ट गा के साथ हु

 

तत्पश्चात (01) माह मार्च 2026 में जन्मदिन वाले हमारे पेंशनर्स साथियों का सम्मान श्रीफल व पुष्प मालाओं द्वारा किया गया

( 02)साथ ही 75 वर्ष से अधिक आयु वाले पेंशनर्स साथियों का सम्मान शाल श्रीफल व पुष्प माला द्वारा किया गया

(03) हमारे संघ से जुड़े नये सदस्यों का स्वागत पुष्प मालाओं से किया गया (04) संघ की वर्तमान प्रादेशिक गतिविधियों पर चर्चा में हमारे प्रांतीय अध्यक्ष आदरणीय अशोक कुमार गुप्ता जी द्वारा विस्तार से चर्चा की गई ।

 

इस अवसर पर प्रांतीय सचिव श्री सुनील गार्गव जी द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किए गए । जिला महासचिव श्री के के मीना जी द्वारा जिला कार्यकारिणी भोपाल सदस्यों से मासिक बैठक के व्यय की पूर्ति के लिए अनुदान की अपील की गई। साथ ही संघ के नये सदस्य बनाने का भी उपस्थित साथियों से अनुरोध किया गया। जिला शाखा अध्यक्ष बी आर मानकर द्वारा अपने संबोधन में उपस्थित साथियों से आव्हान किया गया कि भविष्य में पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों पर घोषित संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आंदोलन को सफल बनाने हेतु संकल्पित हों।उन्होंने संघ को मासिक बैठक हेतु आवंटित किए गए समाज कल्याण केंद्र की जानकारी दी गई ।श्री एम एस भारके श्री जे गावंडे श्रीमति संध्या पचौरी जी श्रीमति राजमणि जाफरी श्री राजकुमार मालवीय ने भी अपने विचार व्यक्त किए। मासिक बैठक में जिला कार्यकारिणी भोपाल के श्री रतन लाल कोड़ले जी उपाध्यक्ष श्री चंदुलाल चौरसिया श्री अशोक मेहता श्री भगवान दास सैंदाने श्री अशोक मेहता श्री अनिल कुमार सोनी श्री एम एल सोनी कोषाध्यक्ष श्रीमति शशि किरण जी श्री चंदुलाल चौरसिया श्री चौरसिया जी श्री अमरजीत सिंह चौधरी श्री वी के शुक्ला जी श्री आनंद दुबे श्री जगदीश प्रसाद उपाध्याय श्री बी आर घोडकी वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अमल बिश्वास श्री सुभाष व्यास जी उपस्थित रहे ः बैठक की अध्यक्षता श्री पी आर बंड जी व बैठक का संचालन श्री राजकुमार मालवीय जी द्वारा किया गया ः बैठक समापन पर स्वल्पाहार का आयोजन किया गया ः इस मासिक बैठक में लगभग 90 से 100 पेंशनर्स साथियों की उपस्थिति दर्ज की गई।

*विशेष टीप : यह मासिक बैठक विशेष रहीं जिसमें कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस योजना कंपनी मेडसेव भोपाल प्रमुख श्री विनय रिछारिया जी व उनके सहयोगी ने अपनी उपस्थिति देते हुए उपस्थित पेंशनर्स साथियों की समस्याओं को सुना और समाधान भी बताया तथा योजना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की है। प्रांतीय व जिला कार्यकारिणी भोपाल द्वारा उनके इस योगदान हेतु श्री रिछारिया जी व उनके सहयोगी को शाल श्रीफल से सम्मानित करते हुए उनका आभार व्यक्त किया गया। बी आर मानकर अध्यक्ष शाखा-भोपाल*

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

80% LikesVS
20% Dislikes