कलेक्टर ने देखी जिला अस्पताल की सेवाएं, एम्स के सहयोग से स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन के दिए निर्देश*   

*आज तक 24 x7भोपाल से मनीष शर्मा की रिपोर्ट

कलेक्टर ने देखी जिला अस्पताल की सेवाएं, एम्स के सहयोग से स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन के दिए निर्देश*

 

बुधवार को कलेक्टर भोपाल कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने जयप्रकाश जिला चिकित्सालय की चिकित्सा सेवाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सकों और मरीजों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं का फीडबैक लिया गया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ मनीष शर्मा , सिविल सर्जन डॉ संजय जैन, आरएमओ डॉ प्रेमेंद्र शर्मा उपस्थित रहे।

 

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिला चिकित्सालय की सेवाओं को सतत रूप से बेहतर करने के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के सहयोग से चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ के ज्ञान और तकनीकी कौशल का उन्नयन किया जाए । इसके लिए एम्स के विषय विशेषज्ञों के सहयोग से विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जावे। इलाज की गुणवत्ता के साथ साथ स्टाफ का मरीजों से संवाद और व्यवहार भी अच्छा हो।

 

अस्पताल में पार्किंग टेंडर में विलंब पर नाराजगी जाहिर करते हुए जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए। इस सम्बन्ध में सिविल सर्जन द्वारा अवगत करवाया गया कि निविदा की प्रक्रिया की जा रही है और इसे जल्द ही पूरा किया जाएगा।

 

श्री सिंह ने अस्पताल के नवीन भवन में शेष रह गए कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से करवाने के निर्देश दिए। साथ ही सभी पेंडिंग कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के लिए कहा गया। उन्होंने कहा कि नए भवन के साथ ही अस्पताल में नवीन चिकित्सा सेवाओं को भी शुरू करने के प्रयास किए जाएं।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes