अमरोहा: नवागंतुक पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने संभाला कार्यभार, अपराध मुक्त समाज और सुगम यातायात उनकी पहली प्राथमिक्ता

अमरोहा: नवागंतुक पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने संभाला कार्यभार, अपराध मुक्त समाज और सुगम यातायात उनकी पहली प्राथमिक्त

 

 

 

अमरोहा, उत्तर प्रदेश:

जनपद अमरोहा के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक (SP) श्री लखन सिंह यादव ने आज विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में जिले के पत्रकारों के साथ एक औपचारिक प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने शासन की प्राथमिकताओं को दोहराते हुए जिले की कानून व्यवस्था और जनसमस्याओं के निस्तारण को लेकर अपना स्पष्ट रोडमैप साझा किया।

शासन की नीतियों का कड़ाई से होगा पालन

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए एसपी लखन सिंह यादव ने कहा कि उनकी मुख्य प्राथमिकता प्रदेश सरकार और माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप जिले में भयमुक्त वातावरण तैयार करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि महिला संबंधी अपराध, गोकशी, और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले तत्वों के विरुद्ध पुलिस अत्यंत सख्त कार्रवाई करेगी।

शासन और डीजीपी मुख्यालय द्वारा प्राप्त निर्देशों का अक्षरशः पालन किया जाएगा। पुलिस का प्रयास होगा कि हर नागरिक स्वयं को सुरक्षित महसूस करे।” – लखन सिंह यादव, एसपी अमरोहा

यातायात व्यवस्था और जाम की समस्या पर विशेष ध्यान

शहर में बढ़ती ट्रैफिक की समस्या और डग्गामार बसों के संचालन पर पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए एसपी ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में अधिकारियों के साथ प्रारंभिक समीक्षा बैठक की है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अगले 7 से 10 दिनों में जनता को यातायात व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव और सुधार की झलक दिखाई देगी। उन्होंने कहा कि पुलिस बल को और प्रभावी ढंग से तैनात किया जाएगा ताकि आम जनता को जाम से मुक्ति मिल सके।

जनसुनवाई और शिकायतों का त्वरित निस्तारण

शिकायतों के निस्तारण में होने वाली देरी पर एसपी ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि पुलिस के पोर्टल और जनसुनवाई प्रणाली को और अधिक सक्रिय बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिकायतों की गंभीरता के आधार पर उनका 3 से 7 दिनों के भीतर निस्तारण करने का प्रयास किया जाएगा। पुरानी लंबित शिकायतों पर उन्होंने कहा कि वे स्वयं इनकी समीक्षा करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी पीड़ित को न्याय के लिए अनावश्यक इंतजार न करना पड़े।

जनता से सहयोग की अपील

एसपी ने अमरोहा की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले कुछ वर्षों में जिस तरह से प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है, उसे वे और सुदृढ़ करेंगे। उन्होंने पत्रकारों और आम जनता से पुलिस का सहयोग करने की अपील की ताकि अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

म महिला सुरक्षा और संगठित अपराध पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति।

ट्रैफिक जाम और अवैध बस संचालन के खिलाफ विशेष अभियान।

जनता की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण।

पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना।

नवागंतुक पुलिस अधीक्षक के तेवरों से स्पष्ट है कि जिले के अपराधियों में अब खौफ बढ़ेगा, वहीं आम जनता ने एक नई उम्मीद के साथ उनका स्वागत किया है।

 

संवाददाता जमशेद अली अमरोहा उत्तर प्रदेश

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes