शा.उ.मा.विद्यालय अमिलिया में प्रवेशोत्सव एवं छात्र अभिनंदन समारोह सम्पन्न

शिक्षा जीवन में सफलता एवं सर्वांगीण विकास की कुंजी- विश्वामित्र पाठक

 

शा.उ.मा.विद्यालय अमिलिया में प्रवेशोत्सव एवं छात्र अभिनंदन समारोह सम्पन्

*आशुतोष चतुर्वेदी की रिपोर्ट सिंगरौली*

सिंगरौली,विधानसभा क्षेत्र सिहावल अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमिलिया में “स्कूल चले हम” अभियान के तहत छात्र अभिनंदन एवं प्रवेशोत्सव समारोह का आयोजन विधायक सिहावल विश्वामित्र पाठक के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

कार्यक्रम में नव प्रवेशी छात्र छात्राओं का तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया साथ ही उन्हें निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें प्रदान कर नए शिक्षण सत्र की विधिवत सुरुआत कराई गई। पूरे कार्यक्रम में उत्सव जैसा माहौल दिखाई दिया, कार्यक्रम में प्रदेश के यशश्वी मुख्यमन्त्री डॉ. मोहन यादव जी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित राज्य स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक विश्वामित्र पाठक ने कहा कि शिक्षा जीवन में सफलता की सबसे महत्वपूर्ण कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच के साथ पढ़ाई करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा शासकीय विद्यालयों में लगातार सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, जिससे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। छात्राओं को विशेष रूप से प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और शिक्षा से ही वे आत्मनिर्भर बन सकती हैं।

विधायक ने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों में भी भाग लेने और अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा में सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार ने प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण एवं समावेशी शिक्षा सुलभ कराने हेतु अनेक योजनाएं स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय, डिजिटल संसाधन, स्कूटी एवं लेपटॉप प्रदाय, निःशुल्क गणवेश, सायकल वितरण, छात्र वृत्ति, जैसी योजनाओं के साथ ही अधोसंरचना विकास एवं खेलकूद सुविधाएं उपलब्ध कराने का कार्य कर रही है जिससे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो सके।

इस अवसर पर कक्षा 5वीं एवं 8वीं में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं का हल्दी-अक्षत से तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया। उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिली। नवप्रवेशी छात्रों को पठन-पाठन सामग्री वितरित की गई एवं विधायक द्वारा मध्यान्ह भोजन में सम्मिलित होकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया।

 

कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला  पंचायत शैलेन्द्र सिंह सोलंकी, उपखंड अधिकारी सिहावल राजेश शुक्ला, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रश्मि पाण्डेय, जय प्रकाश पाण्डेय तहसीलदार, श्रीमती पार्वती रावत सरपंच, मुन्नालाल साकेत BRCC, सिद्धार्थ गौतम मंडल अध्यक्ष, गजराज सिंह, अशोक शुक्ला, कपूरचंद साहू, सन्तोष शुक्ला, प्रदीप शुक्ला, दिवाकर प्रसाद शुक्ला प्राचार्य, कामता तिवारी BPO, सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं गणमान्यजन उपस्थित रहें।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes