*राज्य स्तरीय खिलाड़ी अभिषेक को ओलंपिक संघ ने गोद लिया*
औरैया ब्यूरो राम. चंद्रा
औरैया –जिला ओलंपिक संघ औरैया के महासचिव मनीष मिश्रा ने बताया कि परिषदीय कंपोजिट विद्यालय बेरी धनकर अजीतमल के प्रतिभावान खिलाड़ी अभिषेक को जिला ओलंपिक संघ औरैया के चेयरमैन कृष्ण मोहन उपाध्याय व जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष राज कुमार दुबे ने उनकी प्रतिभा को देख कर गोद लिया ।
मनीष मिश्रा ने बताया कि कंपोजिट विद्यालय बेरी धनकर के खिलाड़ी छात्र अभिषेक ने इस वर्ष बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा अयोध्या में आयोजित प्रदेश स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में कुश्ती में सिल्वर मेडल प्राप्त किया था । अभिषेक के खेलने तकनीकी अनुशासन व खेल के प्रति समर्पण को देखते हुए जिला ओलंपिक संघ औरैया ने अभिषेक की कक्षा 12 तक की शिक्षण शुल्क पुस्तकें खेल की किट आदि का जिम्मेदारी ली है ।
अभिषेक की खेलकूद की प्रतिभा का गुणात्मक सुधार करने का दायित्व ओलंपिक संघ औरैया के टेक्निकल कमेटी के चेयरमैन होशियार सिंह राजपूत ने लिया है । इस अवसर पर ओलंपिक संघ औरैया के पदाधिकारी उपस्थित रहे ।



