Skip to main content

Aaj Tak24x7

जल गंगा संवर्धन अभियान: लातरी हर्रा टोला में बोरी बंधान एवं नलकूप सफाई कार्य संपन्न

लोकेशन बालाघाट

रिपोर्टर दिलीप जामरे

जल गंगा संवर्धन अभियान: लातरी हर्रा टोला में बोरी बंधान एवं नलकूप सफाई कार्य संपन्

उत्तर वनमंडल बालाघाट के दक्षिण उकवा परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम लातरी हर्रा टोला में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बोरी बंधान एवं नलकूप सफाई का कार्य किया गया।

वन मंडलाधिकारी रेशम सिंह धुर्वे ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के अंतर्गत जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्धन के लिए लगातार विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में लातरी हर्रा टोला में बोरी बंधान कर जल रोकने की व्यवस्था की गई, जिससे भूजल स्तर में सुधार होगा और आसपास के क्षेत्रों में जल उपलब्धता बढ़ेगी।

इसके साथ ही नलकूपों की सफाई कर उन्हें उपयोग के लिए सुचारू बनाया गया, ताकि ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके। वन विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य वर्षा जल का अधिकतम संचयन, जल स्रोतों का संरक्षण और ग्रामीण क्षेत्रों में जल संकट को कम करना है। स्थानीय ग्रामीणों ने भी इस कार्य में सहयोग कर अभियान को सफल बनाने में सहभागिता निभाई।
वन विभाग ने बताया कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत आगे भी ऐसे कार्य लगातार जारी रहेंगे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7