Skip to main content

Aaj Tak24x7

अमिता की बड़ी शैक्षणिक उपलब्धि: पीएचडी कर बढ़ाया परिवार का मान

  1. अमिता की बड़ी शैक्षणिक उपलब्धि: पीएचडी कर बढ़ाया परिवार का मान

बरेला /जबलपुर – नगर के लिए यह अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है कि यहां की प्रतिभाशाली बेटी श्रीमती अमिता ने हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग (छत्तीसगढ़) से पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर अपने परिवार और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से नगर में खुशी और गौरव का वातावरण व्याप्त है।

अमिता ने “महामारी की स्थिति में शिक्षकों के व्यावसायिक तनाव का साधक शैली एवं समायोजन पर प्रभाव” विषय पर गहन शोध कार्य कर यह उपाधि अर्जित की। यह शोध उन्होंने निर्देशक डॉ. प्रीति गुरनानी एवं सह-निर्देशक डॉ. के. नागमणि (सहायक प्राध्यापक, कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भिलाई) के कुशल मार्गदर्शन में पूर्ण किया। उनका यह शोध वर्तमान समय की चुनौतियों, विशेषकर महामारी के दौरान शिक्षकों की मानसिक एवं व्यावसायिक स्थिति को समझने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाला माना जा रहा है।

वर्तमान में अमिता, जगतगुरु शंकराचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन, भिलाई में कार्यरत हैं और शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं देकर विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान कर रही हैं। उनकी इस सफलता ने यह सिद्ध कर दिया है कि निरंतर परिश्रम, समर्पण और लक्ष्य के प्रति दृढ़ निष्ठा से किसी भी ऊंचाई को प्राप्त किया जा सकता है।

अमिता नगर के ख्यातिलब्ध उद्यमी स्वर्गीय बीरन लाल की पौत्री एवं श्रीमती नलिनी तथा अजीत कुमार जैन की सुपुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों एवं समस्त नगरवासियों में हर्ष का माहौल है।

शुभचिंतकों एवं स्वजनों ने अमिता को इस गौरवपूर्ण सफलता पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7