Skip to main content

Aaj Tak24x7

बुर्का पहनकर लूटने वाली हिंदू महिला की तस्वीर व जानिए सच्चाई:ज्वेलरी लूटकर प्रेमी के साथ अयोध्या से भागना चाहती थी, बहन बोली-जिद्दी और मनबढ़ थी

बुर्का पहनकर लूटने वाली हिंदू महिला की तस्वीर व जानिए सच्चाई:ज्वेलरी लूटकर प्रेमी के साथ अयोध्या से भागना चाहती थी, बहन बोली-जिद्दी और मनबढ़ थ

 

अयोध्या में ज्वेलरी शॉप में बुर्का पहनकर लूट करने वाली हिंदू महिला पायल (25) की पहली तस्वीर सामने आई है। फोटो पायल के इंस्टाग्राम अकाउंट से मिली है। अकाउंट से पता चलता है कि पायल REEL बनाने की शौकीन थी। 07 दिन में उसने 07 वीडियो शेयर किए थे। एक वीडियो में अपने बॉयफ्रेंड राहुल (27) के साथ भी दिख रही है।

 

हालांकि, वारदात का खुलासा करने के लिए पुलिस अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिर्फ राहुल को लेकर आई थी। पायल को गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेश कर सीधे जेल भेज दिया था। पुलिस ने बताया कि पायल ने राहुल के साथ एक हफ्ते पहले ही लूट की साजिश रची थी। दोनों ने तीन दिन तक बाजार में घूमकर प्लान बनाया। फिर 2 अप्रैल को दोपहर 12.30 बजे वारदात को अंजाम दिया।

 

पायल ने अपनी पहचान छिपाने के लिए सहेली से बुर्का मांगा था। वारदात के वक्त राहुल ज्वेलरी शॉप से कुछ दूर बाइक लेकर खड़ा था। पायल ने खिलौना पिस्टल यानी नकली पिस्टल दिखाकर दुकान से 3.6 लाख का सोने का हार और चेन लूट ली थी। फिर भागकर बाहर

aajtak24x7
Author: aajtak24x7