मध्य प्रदेश किसान सभा की बैठक सम्पन्न।रोड निर्माण की मांग को लेकर एस डी एम को सौंपा जाएगा ज्ञापन* 

सादर प्रकाशनार्थ

*मध्य प्रदेश किसान सभा की बैठक सम्पन्न।रोड निर्माण की मांग को लेकर एस डी एम को सौंपा जाएगा ज्ञापन*

मध्य प्रदेश किसान सभा के जिला सचिव देवेंद्र वर्मा एवं अध्यक्ष लीलाधर वर्मा ने संयुक्त विज्ञप्ति जारी कर बताया कि ग्राम बारहा बड़ा की वार्ड क्रमांक 4एवं 5में किसान सभा की बैठक राज्य सहायक महासचिव जगदीश पटेल के मार्गदर्शन में जगदीश कुशवाहा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें जिला उपाध्यक्ष यदुराज वर्मा भी शामिल रहे साथ में वार्ड के नागरिक बच्चे भी रहे।

उक्त वार्ड नं मुख्य बारहा बड़ा रोड पेट्रोल पम्प से रघुवर कुशवाहा के घर ऊमर नदी तक लगभग 1.50 किलोमीटर एवं इसी रास्ता कनछेदी कुशवाहा के मकान से प्रकाश होरी वाले के मकान तक जो 1किलोमीटर है, बरसात में दलदल का रूप धारण किय रहती है जिससे आम नागरिकों स्कूल जाने वाले बच्चों, डिलेवरी या स्वास्थ्य खराब हो जाने पर रोड तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है।

पूर्व वर्षों से पंचायत से लेकर प्रशासन शासन स्तर तक मांग कर चुके हैं पर कोई हल नहीं निकला है।

मध्य प्रदेश किसान सभा पीड़ितों के साथ 7अप्रैल को एस डी एम महोदय गाडरवारा को ज्ञापन सौंपकर मांग करेगी यदि शीघ्र हल नहीं किया गया तो अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन, आमरण अनशन चक्का जाम आदि उग्र आंदोलन करने मजबूर होगी।

बैठक में शेष रहे आवास निर्माण, अटल ज्योति का वार्ड में ट्रांसफार्मर, नल जल योजना की पाइप लाइन, ऊमर नदी पर रिपटा या पुल निर्माण की मांग को लेकर संघर्ष करने का निर्णय लिया गया है।

बैठक में रामाधार कुशवाहा, दिनेश कुशवाहा, बृजलाल कुशवाहा, शेखर कुशवाहा, केशव कुशवाहा, कैलाश कुशवाहा, हेमंत कुशवाहा हेमराज कुशवाहा हरप्रसाद कुशवाहा, अरविंद कुशवाहा, प्यारेलाल कुशवाहा, सहित अन्य नागरिक एवं बच्चे शामिल रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in