ओबरा-चोपन क्षेत्र में निकली ‘स्कूल चलो अभियान’ रैली, 500 से अधिक बच्चों ने लिया हिस्सा

लोकेशन/ सोनभद्र उत्तर प्रदेश

रिपोर्ट/ कन्हैयालाल केशरी

 

ओबरा-चोपन क्षेत्र में निकली ‘स्कूल चलो अभियान’ रैली, 500 से अधिक बच्चों ने लिया हिस्सा

ओबरा/चोपन (सोनभद्र)। आज दिनांक 06 अप्रैल 2026 को ब्लॉक संसाधन केंद्र चोपन से ब्लॉक स्तरीय ‘स्कूल चलो अभियान’ के अंतर्गत जागरूकता रैली का भव्य आयोजन किया गया। रैली का नेतृत्व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सोनभद्र शमुकुल आनंद पाण्डेय ने किया। रैली ओबरा के बिल्ली गांव, वीआईपी रोड, डिग्री कॉलेज चौराहे से होते हुए पुनः ब्लॉक संसाधन केंद्र चोपन पर आकर समाप्त हुई।

रैली का संयोजन खंड शिक्षा अधिकारी चोपन लोकेश मिश्रा द्वारा किया गया। इसमें उच्च प्राथमिक विद्यालय बिल्ली, खैरटियां, कोठा टोला तथा प्राथमिक विद्यालय बिल्ली मारकुंडी, भलुआ टोला, बिल्ली प्रथम, खैरटिया समेत विभिन्न विद्यालयों के 500 से अधिक बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रैली के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री मुकुल आनंद पाण्डेय ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों का नामांकन नजदीकी परिषदीय विद्यालयों में अवश्य कराएं और उन्हें नियमित रूप से विद्यालय भेजें। उन्होंने सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं जैसे निःशुल्क यूनिफॉर्म, बैग, जूता-मोजा, स्वेटर हेतु डीबीटी के माध्यम से 1200 रुपये की धनराशि, निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, मध्याह्न भोजन, सक्रिय पुस्तकालय, बाल वाटिका एवं स्कूल रेडिनेस कार्यक्रम की जानकारी दी।

कार्यक्रम में विशिष्ट रूप से खंड शिक्षा अधिकारी म्योरपुर सुनील कुमार भी उपस्थित रहे। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी चोपन लोकेश मिश्रा ने शत-प्रतिशत नामांकन, नियमित उपस्थिति, आंगनवाड़ी/बाल वाटिका, दीक्षा ऐप, मीना मंच एवं बाल संसद जैसे कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला।

राज्य संदर्भ समूह के सदस्य विद्यासागर ने मदर ओरिएंटेशन, इको क्लब एवं दीक्षा कोर्स के बारे में जानकारी दी। इसी अवसर पर बेसिक शिक्षा विभाग में 39 वर्षों की सफल सेवा पूर्ण करने वाले सेवानिवृत्त शिक्षक सरफराज अहमद खां का सम्मान एवं विदाई समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें सहकर्मियों ने उनके उत्कृष्ट कार्यकाल को याद करते हुए अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में संत जेवियर पब्लिक स्कूल डाला के प्रबंधक जितेंद्र यादव, एआरपी ज्ञान प्रकाश, प्रशांत अवस्थी, वंशदीप सिंह, वरिष्ठ संकुल शिक्षक अजीत सिंह सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। रैली में रविंद्र चौधरी, अरविन्द यादव, महेश गिरी, अरविन्द चौहान, अंजू जायसवाल, शीलावती यादव, सविता यादव, सीमा सिंह, मीरा सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाओं की सहभागिता रही।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes