*ओंकारेश्वर में संत ब्रजराजपुरी की मौत पर उठे सवाल:*
*स्वाभाविक या साजिश?*
*जन-जन में चर्चा तेज,6अप्रैल को बड़े खुलासे के संकेत उदासीन अखाड़े के महंत ने निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर सोपे ज्ञापन*
मुकेश शुक्ला
आज तक 24 * 7 के विशेष संवाददाता, की खास रिपोर्ट
ओंकारेश्वर मप्र। पवित्र तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में 4 अप्रैल की रात्रि को क्षेत्र के लोकप्रिय गोदड अखाड़ा के महंत संत ब्रजराजपुरी की अचानक हुई मृत्यु अब जनचर्चा का प्रमुख विषय बन गई है। उनकी मौत को लेकर जहां एक ओर इसे स्वाभाविक बताया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर कई तरह की आशंकाएं और संदेह भी व्यक्त किए जा रहे हैं, जिससे मामला लगातार गरमाता जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार संत समाज द्वारा पोस्टमार्टम कराने से इनकार करते हुए महंत जी को समाधि दे दी गई, लेकिन अचानक हुई इस मृत्यु को लेकर गुरु के शिष्य के बीच सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच, कुछ दिन पूर्व नगर पत्रकार संघ ओंकारेश्वर के जागरूक पत्रकार एवं उपाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर द्वारा महंत ब्रजराजपुरी के साथ हुई चर्चा के दो वीडियो भी सामने आए हैं, जो अब चर्चाओं को और हवा दे रहे हैं।
मामले ने उस समय और तूल पकड़ लिया जब संत मंडल के महंत ओंकार दास ने इस पूरे घटनाक्रम पर आक्रोश व्यक्त किया। तो वही 6 अप्रैल को ओंकारेश्वर थाना पुलिस एवं तहसीलदार को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सूत्र हमले में निष्पक्ष जांच की मांग की उन्होंने संकेत दिए हैं कि इस मामले में कई महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यह कोई साधारण मृत्यु नहीं प्रतीत होती और आवश्यकता पड़ने पर मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री से भी मामले में खुली जांच की एवं पोस्टमार्टम की मांग भी की
इधर, नगर पत्रकार संघ ओंकारेश्वर की एक विशेष बैठक आयोजित किए जाने की मांग भी उठी है। संघ के उपाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने सभी पत्रकार साथियों से् प्रस्तावित बैठक में उपस्थित रहने का आग्रह किया है, ताकि मामले के सभी पहलुओं पर गंभीरता से चर्चा की जा सके।
फिलहाल संत ब्रजराजपुरी की मृत्यु को लेकर रहस्य गहराता जा रहा है और पूरे घटनाक्रम पर सभी की नजरें 6 अप्रैल को होने वाली गतिविधियों पर टिकी लगी हुई हैं, जहां से इस मामले में बड़े खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है। अब मामला उच्च अधिकारियों सहित पुलिस स्टेशन मांधाता पर पहुंच चुका है पुलिस ने मामले के हर पहलुओ को लेकर जांच करवाई करने का आश्वासन दिया फिलहाल ् महंत बृजराज पुरी की मौत को लेकर चर्चा जोरो पर है



