मध्य प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंगके बंगले में चोरी* 

*मध्य प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंगके बंगले में चोरी*

 

*कीमती ट्रॉफी मोमेंटो और शील्ड उडा ले गए चोर

 

भोपाल

मध्य प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के बंगले के स्टोर रूम से कीमती शील्ड ट्रॉफी एवं मोमेंटो चोरी हो गए। चोरों ने बिना किसी डर के वारदात को अंजाम देखकर फरार हो गए।

गार्ड की मौजूदगी के बावजूद चोरी होना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े-हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

मध्य प्रदेश की राजधानी से यह बड़ी खबर आई है जिसने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं प्रदेश की राजधानी के केंद्र में रहने वाले मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के बंगले में चोरी ने सबको हैरान कर दिया जानकारी के अनुसार यह चोरी बंगले परिसर में बने स्टोर रूम में हुई है जहां से चोर कीमती मोमेंटो शील्ड और ट्रॉफिया लेकर फरार हो गये यह शील्ड मेडल ट्रॉफी मंत्री मंत्री को कार्यक्रमों में सम्मान स्वरूप मिले थे यह सारा सामान मंत्री के लिए यह खास महत्व रखते थे इस घटना ने न केवल एक मंत्री के बंगले पर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए बल्कि पूरे इलाके की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है। सबसे हैरानी की बात यह है कि चोर इतनी बड़ी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। यह मामला केवल चोरी का नहीं बल्कि बंगले में सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगाने का संकेत माना जा रहा है बता दे कि यह घटना 2 अप्रैल के मध्य रात्रि की है लेकिन इसका खुलासा 6 अप्रैल को सुबह हुआ। जब गार्ड ने स्टोर रूम में जाकर देखा तो ताला टूटा हुआ था एवं समान गायब था। घटना के बाद टी टी नगर थाना में सुरक्षा गार्ड ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी बंगले के आसपास एवं रोड पर लगे कैमरों के फुटेज खंगालै जा रहे हैं पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है पुलिस संदिग्धों के तलाश में जुट गई है।

इस घटना के बाद आम लोगों की जेहन में चिंता माहौल बन गया है कि जब एक मंत्री का बंगला सुरक्षित नहीं है तो हम आम नागरिकों कि सुरक्षा का सवाल उठना लाजमी है। इस घटना के मामले में फिर एक बार राजधानी कीसुरक्षा व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

टी टी नगर थाना प्रभारी गौरव दोहरे ने बताया कि चोर मोमेंटो शील्ड ट्रॉफी चोरी करले गए हैं यह ट्राफियां शील्ड मंत्री को अलग-अलग कार्यक्रमों में सम्मान स्वरूप मिले थे। फिलहाल इनकी कीमत का आकलन लगाया जा रहा है पुलिस ने जांच में बताया कि जहां पर चोरी हुई वहां सीसीटीवी कैमरा नहीं लगे थे। इसलिए चोरों ने आसानी से चोरी को अंजाम दिया है वही चोरी करने वाले चोरों को पहचानने में भी दिक्कत आ रही है। थाना प्रभारी दोहरे ने कहा कि बंगले के आसपास मकान एवं सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को पुलिस खंगाल रही है चोर जल्द ही पकड़े जाएंगे।

मिश्रीलाल कोहरे की रिपोर्ट

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes