निगमायुक्त ने देखा निर्माण कार्यों को, कार्य शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश

निगमायुक्त ने देखा निर्माण कार्यों को, कार्य शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्दे

ग्वालियर दिनांक 07 अप्रैल 2026- फूलबाग चौपाटी, नगर निगम संग्रहालय एवं क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 13 में चल रहे निर्माण कार्य का नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय निरीक्षण किया तथा संबंधित ठेकेदार एवं अधिकारियों को कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री श्री पवन सिंघल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने संग्रहालय का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिए हैं कि संग्रहालय का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए। संग्रहालय के इंटीरियर का कार्य तेज गति से पूर्ण कर समय सीमा में इसे आमजनों के लिए लोकार्पित किया जाए। इसके साथ ही नगर निगम आयुक्त ने फूलबाग चौपाटी पर चल रहे शौचालय, फर्श, गेट आदि के कार्य का निरीक्षण कर उसे जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 13 पर चल रहे निर्माण कार्यों को देखा तथा कार्य धीमी गति से होने पर नाराजगी व्यक्त की तथा संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिए तथा कार्य को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

सूचना क्र./495/

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes