दिनेश चंद्र श्रीवास्तव की रिपोर्ट भोपाल से
कायस्थ चित्रांश समागम में एकता का ऐतिहासिक संदेश, समाज संगठन का लिया संकल
बाड़ी (जिला रायसेन), 5 अप्रैल 2026।अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जिला रायसेन द्वारा आयोजित भव्य कायस्थ चित्रांश समागम में समाज की एकता, संगठन और सामूहिक सहभागिता का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में चित्रांश समाज के भाई-बहन, युवा, मातृशक्ति एवं वरिष्ठजन उपस्थित रहे, जिससे यह आयोजन ऐतिहासिक बन गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन के लोकप्रिय कैबिनेट मंत्री एवं राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय विश्वास कैलाश सारंग जी एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव जी ने की, विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय महामंत्री अजय श्रीवास्तव (नीलू) एवं प्रदेश महामंत्री बृजेश श्रीवास्तव उपस्थित रहे। अतिथि के रूप में प्रांतीय सह संगठन मंत्री श्री दिनेश श्रीवास्तव सहित भोपाल से पधारे अनेक चित्रांश बंधु एवं बहनें कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि विश्वास कैलाश सारंग जी ने समाज को एकजुट होने का संदेश देते हुए युवाओं से आगे बढ़कर समाजहित में कार्य करने का आवाहन किया। उन्होंने रायसेन टीम द्वारा बाड़ी में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे समाज संगठन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव ने चित्रांश समाज से अपील की कि समाज को संगठित करने के लिए सभी को मिलजुलकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि समाज की एकता ही राष्ट्र को मजबूत करेगी तथा सनातन संस्कृति के संवर्धन में भी सहायक सिद्ध होगी। साथ ही उन्होंने युवाओं को नेतृत्व में आगे लाने हेतु सभी से सक्रिय प्रयास करने का आह्वान किया।
विशिष्ट अतिथि श्री अजय श्रीवास्तव नीलू ने महासभा की राष्ट्रीय स्तर पर हो रही गतिविधियों पर अपने उद्बोधन में स्पष्ट किया वहीं प्रांतीय महामंत्री बृजेश श्रीवास्तव ने सभी लोगों को मिलजुल कर कार्य करने हेतु आवाहन किया ।
कार्यक्रम में चित्रांश समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया तथा राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त चित्रांश बेटी का विशेष सम्मान किया गया। इसके अतिरिक्त पत्रकारों एवं विशिष्ट अतिथियों का भी सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की सफलता में राजनीतिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, प्रांतीय उपाध्यक्ष रामगोपाल श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष रामकृपाल श्रीवास्तव, प्रदेश संयोजक पंकज श्रीवास्तव, महिला अध्यक्ष श्रीमती ज्योति श्रीवास्तव, युवा अध्यक्ष हिमांशु श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, अर्पित श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, साहिल श्रीवास्तव सहित अनेक कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।
रायसेन जिले की सभी तहसीलों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों की सक्रिय सहभागिता ने इस आयोजन को और अधिक प्रभावी बनाया। गांव-गांव एवं घर-घर संपर्क कर समाजजनों को आमंत्रित करने की परंपरा ने समाज की जड़ों को सशक्त किया।
यह समागम न केवल एक आयोजन रहा, बल्कि चित्रांश समाज की एकता, जागरूकता और संगठन की दिशा में एक प्रेरणादायक मील का पत्थर सिद्ध हुआ।



