भोपाल में लोक भवन(राज भवन) के सामने पानी की पाइपलाइन फुटी*

*भोपाल में लोक भवन(राज भवन) के सामने पानी की पाइपलाइन फुटीū

 

*सड़क का बड़ा हिस्सा धंसा*

*वहीं से विधानसभा अध्यक्ष का काफिला निकला*

 

भोपाल

राजधानी भोपाल मैं लोक भवन के पास घाटी में रोड के किनारे पानी की पाइपलाइन लीकेज होते ही फूट गई जिससे सड़क का बड़ा हिस्सा धस गया। यह घटना मंगलवार दोपहर एक बजे की है। सड़क पर पानीं एक फीट तक बहता रहा लेकिन ट्रैफिक बंद नहीं किया गया यही से विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र तोमर का काफिला भी निकला था। लोक भवन के सामने बड़े तालाब की बिना फिल्टर वाली पानी की पाइपलाइन सड़क के नीचे से गुजरी है जिसके लीकेज होते हैं सड़क धस गई

इस दौरान कांग्रेस नेता अभिनव बरोलिया ने प्रदर्शन कर सरकार पर आरोप लगाया कि जब वीआईपी एरिया में ऐसी सड़के हैं तो अन्य इलाकों में क्या स्थिति होगी हजारों लीटर पानी बहनेके बाद भी शासन प्रशासन के जिम्मेदार घंटो तक नहीं तक नहीं पहुंचे।

सड़क पर गिट्टी पत्थरों का मलवा इकट्ठा होने से लोग गिरते संभलते निकल रहे थे। कांग्रेस ने भी इस मुद्दे पर रोड पर बैठकर प्रदर्शन किया।

मिश्रीलाल कोहरे की रिपोर्ट

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes