गोंदीखेड़ा चारण की सनसनीखेज लूट एवं हत्या का चंद घण्टो में पुलिस ने किया खुलासा – पत्नी ने प्रेमी के साथ रचा था षड्यंत्र। 

लाबरिया ( सरदारपुर )

जिला ब्यूरो दिलीप पाटीदार

 

गोंदीखेड़ा चारण की सनसनीखेज लूट एवं हत्या का चंद घण्टो में पुलिस ने किया खुलासा – पत्नी ने प्रेमी के साथ रचा था षड्यंत्र।

 

पुलिस की वैज्ञानिक जांच, तकनीकी साक्ष्य एवं सूझबूझ से हुआ मामले का पर्दाफाश। आरोपी कमलेश व्दारा प्रेमिका के पति की हत्या हेतु दी गई थी 01 लाख रुपये की फिरौती।

 

षड़यंत्रकर्ता पत्नी व प्रेमी गिरफ्तार, सह-आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें सक्रिय।

 

सरदारपुर   फरियादिया प्रियंका पुरोहित निवासी गोंदीखेडा चारण ने दिनांक  07/04/2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि अज्ञात बदमाशों व्दारा रात्रि में मेरे पति को जान से मारने की नियत से धारदार हथियार से सिर पर मारकर हत्या कर दी व मुझे बंधक बनाकर सोने व चांदी के आभूषण व नगदी आदि लूट कर ले गए। फरियादियां की रिपोर्ट पर थाना राजोद में अपराध क्रमांक 83/2026 धारा 331(8), 311, 103(1), 3(5) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था ।

• उक्त घटना को संवेदनशीलता व गंभीरता से लेते हुए श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर ग्रामीण जोन इन्दौर श्री अनुराग (भा.पु.से.),श्रीमान उपमहानिरीक्षक इन्दौर ग्रामीण जोन इन्दौर मनोज कुमार सिंह (भा.पु.से.).,उप पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक धार श्री मयंक अवस्थी के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार श्री पारुल बेलापुरकर के नेतृत्व में एसडीओपी सरदापुर श्री विश्वदीपसिंह परिहार के मार्गदर्शन में विशेष टीमें गठित की गई।

• पुलिस टीम द्वारा वैज्ञानिक एवं तकनीकी आधार पर जांच करते हुए महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किए गए। मौके पर फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट, डॉग स्क्वाड एवं साइबर टीम को बुलाकर सूक्ष्मता से जांच की गई।

• जांच के दौरान संदेह की दिशा मृतक की पत्नी प्रियंका पुरोहित की ओर गई। ग्राम गोंदीखेड़ा चारण में परिजनों एवं ग्रामीणों से पूछताछ तथा विश्वसनीय मुखबिर सूचना के आधार पर प्रियंका पर संदेह मजबूत हुआ।

• प्रियंका से महिला पुलिस की उपस्थिति में पूछताछ की गई, जिसमें प्रारंभ में उसने पुलिस को गुमराह किया गया। प्रियंका से कड़ाई एवं मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर प्रियंका ने कमलेश पुरोहित निवासी राजगढ़ के साथ प्रेम संबंध होना स्वीकार किया व बताया कि पति देवकृष्ण से परेशान होकर व पीछा छुडाने के लिए प्रेमी कमलेश के साथ मिलकर षड्यंत्र रचकर पति की हत्या एवं लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।

आरोपी कमलेश व्दारा पुछताछ के दौरान बताया गया कि प्रियंका व मेरे बीच प्रेम संबंध थे व उसका पति देवकृष्ण उसको परेशान करता था उसको रास्ते से हटाने के उद्देश्य से मेरे दोस्त सुरेन्द्र निवासी छण्डावद को 01 लाख रुपये की फिरौती दी गई थी व घटना को लूट का रुप देने का षडयंत्र हमारे व्दारा रचा गया था।

आरोपी प्रियंका व कमलेश को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ जारी है तथा सह-आरोपी सुरेन्द्र की तलाश/गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।प्रकरण में आरोपिया प्रियंका से

पुछताछ करते आरोपिया व्दारा लूटा गया मश्रुका सोने व चााँदी के आभूषण घर में ही होना बताया गया हैं जिसकी अग्रिम कार्यवाही की जा रही है l

 

क्र. गिरफ्तार आरोपी

01 प्रियंकाबाई पति देवकृष्ण पुरोहित जाति चारण उम्र 27 वर्ष निवासी गोंदीखेडा चारण थाना राजोद जिला धार गिरफ्तार

02 कमलेश पिता मोहनलाल पुरोहित उम्र 33 वर्ष निवासी संजय कालोनी राजगढ जिला धार गिरफ्तार

03 सुरेन्द्र पिता प्रतापसिंह भाटी निवासी छण्डावद राजगढ जिला धार फरार

 

सराहनीय कार्य:- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी राजोद निरीक्षक रामसिंह राठौर, थाना प्रभारी तिरला निरीक्षक ज्योति पटेल, थाना प्रभारी सरदारपुर निरी.अनिल जाधव, थाना प्रभारी राजगढ निरी. समीर पाटीदार, थाना प्रभारी अमझेरा निरीक्षक राजू मकवाना, उनि हिना जोशी, चौकी प्रभारी रिंगनोद उनि गुलाब भयडिया, सउनि पीएस डामोर, सउनि सुनिल राजपूत, सउनि रमेशचन्द्र भाभर, प्र.आर. अर्जुनसिंह, प्रआर. विपिन कटारा, आर. दिलिप, आर. अंकित रघुवंशी, आर. महेन्द्र, आर. विक्रम अहिरवार, आर.लालसिंह, आर.वेलसिंह, आर.राकेश, आर.करण, म.आर. रमिला पचाया व सायबर सेल प्रभारी उ.नि. प्रशांत गुंजाल, सायबर सेल धार टीम के प्रआर. सर्वेशसिंह सोलंकी, प्रआर बलराम भंवर, आर.प्रशांत सिंह चौहान, आर. रोहित नरगावे, आर. मनीष पाल, आर शुभम शर्मा का विशेष योगदान रहा है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes