Skip to main content

Aaj Tak24x7

साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान*

रिपोर्टे
पवन कुमार श्रीवास्तव
आज तक 24 X 7 टीवी न्यूज़ चैनल
जिला संवाददाता बस्ती

*साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान

*थाना परसरामपुर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।*

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा साइबर सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए संचालित साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत साईबर टीम परसरामपुर उप निरीक्षक झारखंडेय पांडे, हेड कांस्टेबल सूर्यनाथ, महिला कांस्टेबल माला वर्मा द्वारा थाना स्थानीय पर उपस्थित महिलाओं एवं पुरुषों के साथ घटित हो रहे साइबर अपराध की रोकथाम के संदर्भ में साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया तथा विशेष रूप से फिशिंग,ओटीपी, यूपीआई, क्यूआर कोड स्कैन, अज्ञात लिंक, सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग, ऑनलाइन लॉटरी स्कैम आदि के माध्यम से धोखाधड़ी पर प्रकाश डालते हुए साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 1930*, वेबसाइट www.cybercrime.gov.in के बारे में उपस्थित छात्र एवं छात्राओं को विस्तृत रूप से जानकारी दी गई तथा थाना स्थानीय का सीयूजी नंबर 9454403120 भी प्रदान किया गया। इन नंबरों के उपयोग और उनकी उपयोगिता पर जोर दिया गया ताकि आपात स्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त की जा सके एवं बच्चे इस अपराध के बारे में अधिक से अधिक जागरूक हो सकें।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7