Skip to main content

Aaj Tak24x7

रामलला दर्शन के साथ भाजपा बस्ती की नई टीम ने लिया संगठन सशक्त करने का संकल्प

रिपोर्ट
शमसुलहक खान
आज तक 24X7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती

 

रामलला दर्शन के साथ भाजपा बस्ती की नई टीम ने लिया संगठन सशक्त करने का संकल्

बस्ती। भारतीय जनता पार्टी, बस्ती के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र के नेतृत्व में पावन धरा अयोध्या धाम पहुँचकर प्रभु श्रीराम लला एवं हनुमानगढ़ी का भव्य एवं दिव्य दर्शन किया। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने राम दरबार में मत्था टेककर संगठन की मजबूती एवं जनसेवा के कार्यों को गति देने का संकल्प लिया।
बुधवार को आयोजित इस आध्यात्मिक यात्रा के उपरांत जिलाध्यक्ष द्वारा सभी पदाधिकारियों को रात्रि भोज पर आमंत्रित किया गया। इसी क्रम में जिला कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक भी संपन्न हुई। यह बैठक नवगठित टीम की पहली औपचारिक बैठक थी, जिसमें आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक गतिविधियों की रूपरेखा तैयार की गई।
जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से संगठन को और अधिक सशक्त बनाते हुए जन-जन तक पार्टी की नीतियों एवं योजनाओं को पहुँचाना ही हम सभी का लक्ष्य है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से टीम भावना के साथ कार्य करते हुए संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का आह्वान किया।
इस आध्यात्मिक यात्रा ने सभी पदाधिकारियों के भीतर नई ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण का भाव जागृत किया। सभी ने एकजुट होकर संगठन हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष में प्रत्युष विक्रम सिंह, भानु प्रकाश मिश्र, वीरेन्द्र गौतम, अखण्ड प्रताप सिंह, दिलीप पाण्डेय, ब्रह्मदेव यादव, शालिनी मिश्रा एवं शिवानी सिंह, जिला महामन्त्रीअमृत कुमार वर्मा, अभिषेक कुमार गौतम एवं प्रेम प्रकाश चौधरी, जिला मंत्री में राकेश शर्मा, सुनील सिंह, राकेश शर्मा, राजेन्द्र राजभर, सुरेन्द्र कुमार चौधरी, सुधाकर पाण्डेय, विनय सिंह भारद्वाज एवं प्रदीप निषाद, कोषाध्यक्ष राधेश्याम कमलापुरी, मीडिया प्रभारी अजय पाल सिंह, नीरज त्रिपाठी (सह मीडिया प्रभारी) एवं रवि कुमार तिवारी (आईटी सेल) उपस्थित रहे।
इस प्रेरणादायी एवं अविस्मरणीय आयोजन के सफल संचालन हेतु जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र एवं अयोध्या प्रशासन के प्रति सभी पदाधिकारियों ने हृदय से आभार व्यक्त किया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7