महारानी लक्ष्मीबाई की समाधि स्थल परिसर पर चला स्वक्षता अभिया
———————————————–
भारतीय जनता पार्टी महारानी लक्ष्मीबाई मंडल के द्वारा बस्ती चलो ग्राम चलो अभियान के तहत आज फूलबाग स्थित महारानी लक्ष्मी समाधि स्थल परिसर पर सफाई की गई कचरे को गाड़ियों में भरकर कार्यकर्ताओं के द्वारा फेंका गया। बस्ती चलो ग्राम चलो स्वक्षता अभियान कार्यक्रम के महारानी लक्ष्मीबाई मंडल के प्रभारी एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के जिला उपाध्यक्ष श्री सत्येन्द्र शर्मा, मंडल अध्यक्ष अरुण बाजपेई, सोनू विवेक त्रिपाठी पार्षद वार्ड 32, महामंत्री गण गोपी तोमर, विजय भवानी, उपाध्यक्ष सुमित शर्मा, मंत्री ललित राठौर, राकेश नरवरिया, अजय गोले, कुलदीप चौहान, शलभ गुप्ता, नवीन तोमर, कृष्णा कुशवाहा, अरविन्द तरुण चतुर्वेदी, विकास दुबे, विनोद कुशवाहा, अभिषेक शुक्ला और मंडल के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरे जिला ग्वालियर महानगर में बस्ती चलो ग्राम चलो अभियान के तहत स्वक्षता सप्ताह चला रही जिसके तहत मंडल के विभिन्न स्थानों पर स्वक्षता हेतु साफ सफाई कार्यकर्ताओं के द्वारा किया जा रहा हे आज यह स्थल कार्यकर्ताओं ने अपनी मेहनत से काफी साफ किया हे हम सब संकल्प ले कि मंडल को साफ स्वक्ष रखेंगे और ग्वालियर को स्वक्ष ग्वालियर हराभरा ग्वालियर बनाएंगे।
मंडल अध्यक्ष अरुण बाजपेई ने कहा कि पूरे मंडल में बस्ती चलो ग्राम चलो के तहत सप्ताह भर कार्यक्रम चलाए जाएंगे और हर वार्ड में जाकर कार्यक्रम करेंगे अब हम
पार्षद सोनू विवेक त्रिपाठी ने कहा कि हम गली गली जाकर काम करेंगे और पार्टी के दिशा निर्देशानुसार कार्य करेंगे।



