थाना रुधौली पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग के दौरान मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर बिना नंबर प्लेट के पटाखे जैसे आवाज निकालने वाले दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया-*

रिपोर्ट

शमसुलहक खान

आज तक 24X7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती

*थाना रुधौली पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग के दौरान मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर बिना नंबर प्लेट के पटाखे जैसे आवाज निकालने वाले दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया-

 

पुलिस अधीक्षक बस्ती के आदेश के क्रम में संदिग्ध व्यक्तियों/ वाहनों की चेकिंग के दौरान प्रभारी निरीक्षक रूधौली संजय कुमार दूबे मय पुलिस बल के द्वारा आज दिनांक 10.04.2026 को कस्बा रूधौली में चेकिंग के दौरान पाया गया कि हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर बिना नंबर प्लेट के पटाखे जैसे आवाज निकाल रहा था जिसे रोककर पूछताछ किया गया तो गाड़ी का पेपर और ड्राइविंग लाइसेंस नहीं दिखा सका जिसे अंतर्गत धारा 207 एमवी एक्ट में सीज कर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर अंतर्गत धारा 170,126,135 BNSS में कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes