महानआर्यमन सिंधिया ने जीडीसीए के पूर्व अध्यक्ष प्रशांत मेहता जी के लिए पढ़े कसीदे, कहा—32 वर्षों का रहा शानदार कार्यकाल; ग्वालियर को क्रिकेट मानचित्र पर उभारने में बड़ा योगदान

महानआर्यमन सिंधिया ने जीडीसीए के पूर्व अध्यक्ष प्रशांत मेहता जी के लिए पढ़े कसीदे, कहा—32 वर्षों का रहा शानदार कार्यकाल; ग्वालियर को क्रिकेट मानचित्र पर उभारने में बड़ा योगदा

 

मध्य प्रदेश क्रिकेट अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया ने आज अपने एक्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से जीडीसीए के 32 वर्षों तक अध्यक्ष रहे प्रशांत मेहता जी की सराहना की। उन्होंने अपने एक्स प्लेटफॉर्म पर एक विस्तृत ट्वीट करते हुए कहा, “जब से मुझे क्रिकेट से लगाव हुआ और ग्वालियर में होने वाले मैचों से मेरा जुड़ाव बढ़ा, एक नाम हमेशा मेरे सामने रहा—श्री प्रशांत मेहता जी। 32 वर्षों तक ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन (GDCA) के अध्यक्ष के रूप में उनका कार्यकाल केवल समय की लंबाई से नहीं, बल्कि उपलब्धियों और समर्पण से परिभाषित होता है। उनके नेतृत्व में ग्वालियर डिवीजन ने हर आयु वर्ग में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और कई बार चैंपियन बनकर ग्वालियर का गौरव बढ़ाया। उनके मार्गदर्शन में अनेक प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने रणजी ट्रॉफी और आईपीएल में अपनी पहचान बनाई।

 

प्रशांत मेहता जी के कार्यकाल में ग्वालियर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट आयोजनों की सफल मेजबानी की, जिसने इस शहर को वैश्विक क्रिकेट मानचित्र पर मजबूती से स्थापित किया। मेरे साथ नए स्टेडियम के निर्माण से लेकर मध्य प्रदेश लीग (MPL) की शुरुआत तक, उनके सहयोग ने क्रिकेट इंफ्रास्ट्रक्चर और अवसरों को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण ऊर्जा दी।

 

उनका यह सफर केवल प्रशासनिक नहीं, बल्कि एक सच्चे क्रिकेट प्रेमी की भावना और समर्पण का प्रतीक रहा है। ग्वालियर और मध्य प्रदेश क्रिकेट में उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा।

 

आदरणीय प्रशांत मेहता जी को उनके शानदार कार्यकाल के लिए हृदय से धन्यवाद और उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएँ।”

 

32 वर्षों बाद पदभार मुक्त हुए प्रशांत मेहता

 

जीडीसीए के अध्यक्ष प्रशांत मेहता जी 32 वर्षों तक प्रेसिडेंट और एग्जीक्यूटिव प्रेसिडेंट के पद पर रहे। कल कैप्टन रूप सिंह स्टेडियम में एक बैठक के दौरान उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

 

कल हुई बैठक में नई टीम की घोषणा भी की गई। नए अध्यक्ष संग्राम सिंह कदम, उपाध्यक्ष निर्भय बाकलीवाल, सचिव विजय प्रकाश शर्मा , संयुक्त सचिव संजय सांखला और कोषाध्यक्ष विकास गंगवाल बनाए गए हैं।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes