Skip to main content

Aaj Tak24x7

12 अप्रैल को जबलपुर में मनाया जाएगा अखिल भारतीय पंचायत परिषद दिल्ली का 68 वां स्थापना दिवस*

*12 अप्रैल को जबलपुर में मनाया जाएगा अखिल भारतीय पंचायत परिषद दिल्ली का 68 वां स्थापना दिवस

 

 

जबलपुर – मध्य प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के अध्यक्ष अशोक सिंह सेंगर द्वारा दी गई जानकारी अनुसार दिनांक 12.04.2026 रविवार को अखिल भारतीय पंचायत परिषद दिल्ली का 68 वां स्थापना दिवस एवं मध्य प्रदेश राज्य पंचायत परिषद की कार्यकारिणी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का प्रथम सम्मेलन भेड़ाघाट जबलपुर के नजदीक होटल वैभव में दोपहर 11:00 से 4:00 बजे तक आयोजित होगा मध्य प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे कार्यक्रम में अखिल भारतीय राज्य पंचायत परिषद दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अशोक सिंह जी जादौन एवं परिषद के राष्ट्रीय मुख्य महामंत्री माननीय शीतला शंकर विजय मिश्र व मध्य प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के पुनः नवनियुक्त अध्यक्ष माननीय अशोक सिंह जी सेंगर भी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे इसके अलावा कार्यक्रम में मध्य प्रदेश राज्य पंचायत परिषद भोपाल के विशेष आमंत्रित पदाधिकारी गणों में सर्व श्री अजय गौटिया प्रदेश अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य संघ, जालम सिंह जी पटेल प्रदेश अध्यक्ष जनपद अध्यक्ष संघ, देवेंद्र चौधरी जी प्रदेश अध्यक्ष जनपद सदस्य संघ असीम चार्ल्स प्रदेश अध्यक्ष म. प्र. ग्राम पंचायत सदस्य संघ सहित मध्य प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के सभी नवनियुक्त पदाधिकारी गण एवं जबलपुर जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती आशा मुकेश गौटिया, जिला पंचायत जबलपुर के उपाध्यक्ष विवेक पटेल, जिला पंचायत कटनी के उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, जिला पंचायत सदस्य प्रेमलाल केवट, जनपद पंचायत बहोरीबंद के अध्यक्ष लाल कमल बंसल, मध्य प्रदेश राज्य पंचायत परिषद जबलपुर के जिला अध्यक्ष वर्षा शिव पटेल भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7