थाना वाल्टरगंज पुलिस व स्वाट टीम/ सर्विलांस टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में फर्जी नोट चलाने वाले गैंग से संबंधित पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार लाख बीस हजार रुपये (रुपये 4,20,000/-) नकली नोट, सात अदद एन्ड्रायड मोबाइल फोन व घटना में प्रयोग किये जाने वाले तीन अदद मोटरसाइकिल बरामद किया गया |*

रिपोर्ट

शमसुलहक खान

आज तक 24X7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती

 

*थाना वाल्टरगंज पुलिस व स्वाट टीम/ सर्विलांस टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में फर्जी नोट चलाने वाले गैंग से संबंधित पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार लाख बीस हजार रुपये (रुपये 4,20,000/-) नकली नोट, सात अदद एन्ड्रायड मोबाइल फोन व घटना में प्रयोग किये जाने वाले तीन अदद मोटरसाइकिल बरामद किया गया |

थाना वाल्टरगंज पुलिस व स्वाट टीम/ सर्विलांस टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में दिनांक-11.04.2026 को शांति/ क़ानून व्यवस्था, देखभाल क्षेत्र एवं संदिग्ध व्यक्ति/ वाहनों की चेकिंग हेतु थाना क्षेत्रान्तर्गत बक्सई तिराहे पर मौजूद थे कि मुखबिर खास द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर फर्जी नोट चलाने वाले गैंग से *संबंधित पांच अभियुक्तों यथा क्रमशः 1-* मुस्तफा पुत्र स्व0 शाहबुद्दीन *2-* नबीउल्लाह पुत्र स्व0 सत्तार *3-* नबीउल्लाह उस्मानी पुत्र नुरुल्लाह *4-* हबीर्बुर्रहमान पुत्र स्व0 शमशुल हक *5-* मणिकान्त चौधरी पुत्र स्व0 पारसनाथ चौधरी को दिनांक-11.04.2026 को बक्सई घाट पुल से गिरफ्तार कर *उनके कब्जे से A-* चार लाख बीस हजार रुपये (रुपये 4,20,000/-) नकली नोट यथा- रुपये 500-500 सौ के पाँच गड्डी, रुपये 200-200 के पाँच गड्डी, रुपये 100-100 के सात गड्डी, *B-* सात अदद एन्ड्रायड मोबाइल फोन *व C-* घटना में प्रयोग किये जाने वाले तीन अदद मोटरसाइकिल बरामद किया गया |

*गिरफ्तारी/ बरामदगी के आधार पर गिरफ्तार समस्त अभियुक्तों के विरुद्ध थाना वाल्टरगंज पर मु०अ०सं०-76/2026 धारा- 111, 179, 318(4), 336(3), 338 BNS पंजीकृत कर अन्य आवश्यक अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है |*

 

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*

1-मुस्तफा पुत्र स्व0 शाहबुद्दीन निवासी नउवाडीह इटई रामपुर थाना गैडास बुजुर्ग जनपद बलरामपुर (उ०प्र०) |

2-नबीउल्लाह पुत्र स्व0 सत्तार निवासी भेलया मदनपुर थाना सादुल्लानगर जनपद बलरामपुर (उ०प्र०) |

3-नबीउल्लाह उस्मानी पुत्र नुरुल्लाह उस्मानी निवासी ग्राम नटवा थाना कोतवाली जनपद महराजगंज (उ०प्र०) |

4-हबीर्बुर्रहमान पुत्र स्व0 शमशुल हक निवासी ग्राम करमा खुर्द थाना दुधारा जनपद सन्तकबीर नगर (उ०प्र०) |

5-मणिकान्त चौधरी पुत्र स्व0 पारसनाथ चौधरी निवासी ग्राम पतिजिया थाना लुम्बनी जनपद रुपनदेही (नेपाल राष्ट्र) हालमुकाम दिनेश कुमार चौधरी पुत्र प्रदुमनाथ चौधरी निवासी ग्राम सौनहवा थाना परसामलिक जनपद महराजगंज (उ०प्र०) |

 

*बरामदगी का विवरण-*

1- चार लाख बीस हजार रुपये (रुपये 4,20,000/-) नकली नोट यथा रुपये 500-500 सौ के पाँच गड्डी, रुपये 200-200 के पाँच गड्डी, रुपये 100-100 के सात गड्डी |

2- सात अदद मोबाइल फोन व तीन अदद मोटरसाइकिल यथा 1-स्पेलेंडर 0.2 बिना नंबर की, 2-मोटरसाइकिल डिस्कवर गाड़ी संख्या-UP56J4623 व मोटरसाइकिल सुपर स्पेलेन्डर गाड़ी संख्या-लु35प276 |

 

*घटना का संछिप्त विवरण-*

दिनांक-11.04.2026 को थाना वाल्टरगंज पुलिस व स्वाट टीम/ सर्विलांस टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में शांति/ क़ानून व्यवस्था, देखभाल क्षेत्र व संदिग्ध व्यक्ति/ वाहनों की चेकिंग हेतु थाना क्षेत्रान्तर्गत बक्सई तिराहे पर मौजूद थे कि मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुआ कि फर्जी नोट चलाने वाले गैंग से संबंधित पांच व्यक्ति तीन मोटर साइकिल से सात-आठ दिनो से लगातार इधर ही कहीं घटना कारित करने के फिराक मे घूम रहे हैं जोकि पहले भी फर्जी नोट के चक्कर में जेल जा चुके है, जो संभवत: बक्सई घाट पुल पर इकट्ठा होकर कूट कृत्य नकली नोट लेकर बक्सई पुल पर ही आपस मे बातचीत कर रहे है, जिस पर संयुक्त पुलिस टीम द्वारा बक्सई पुल के पास आपसी तालमेल व घेराबंदी करते हुए दो मोटरसाइकिल पर दो-दो व्यक्ति एवं एक मोटरसाइकिल पर एक व्यक्ति को पकड़ने का प्रयास किया गया जोकि हड़बड़ा कर गाड़ी स्टार्ट कर भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें यथा क्रमशः 1-मुस्तफा पुत्र स्व0 शाहबुद्दीन 2-नबीउल्लाह पुत्र स्व0 सत्तार 3-नबीउल्लाह उस्मानी पुत्र नुरुल्लाह 4-हबीर्बुर्रहमान पुत्र स्व0 शमशुल हक 5-मणिकान्त चौधरी पुत्र स्व0 पारसनाथ चौधरी को सयुक्त पुलिस टीम द्वारा वहीं पुल पर घेराव कर पकड़ लिया गया |

 

*पूछताछ का विवरण-*

पूछताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि 1-मुस्तफा पुत्र स्व0 शाहबुद्दीन हम लोगो का लीडर है | हम सभी लोग एक साथ मिलकर नकली नोट के गड्डी के उपर व नीचे असली नोट लगा कर जनपद बस्ती, अयोध्या अम्बेडकनगर, सिद्धार्थनगर व सन्तकबीरनगर आदि जिलो के बैंको के अगल-बगल/ आस-पास या बाहर घुमते रहते है, जहां जैसे ही कोई व्यक्ति बैंक से पैसा निकलता है, उसे दोगुना रुपया देने का लालच देकर अपने पास कपड़े व कागज में लपेट कर रखे पूर्व से तैयार किये गए नकली रुपयों की गड्डी जिस पर आगे-पीछे असली रुपये लगे होतें हैं, को थोड़ा सा खोलकर दिखाते हुए उन व्यक्तियों को विश्वास में लेने के बाद अपने पास के नकली रुपयों की गड्डी को उन्हें देकर उनसे असली रुपये ले लेते हैं | आज कई दिनों से हम लोगों ने काफी प्रयास किया किन्तु सफल नही हो पाये तो आज कस्बा गणेशपुर के बैंको के आस-पास बाहर घूमते रहे लेकिन आज भी कोई सफलता नहीं मिला तो उसके बाद हम लोग इस पुल पर आकर अपने-अपने मोटरसाइकिलों पर बैठ कर कस्बा वाल्टरगंज मे जाकर अपना काम बनाने के बारे में बात कर रहे थे, क्योंकि ऐसा लग रहा था कि यहाँ के लोग ऐसी घटनाओं के बारे में जानकार व सतर्क हैं | हम सभी आपस में यही सब बातें कर ही रहे थे कि आप लोगो ने हम लोगों को पकड़ लिया | हम सभी इन्हीं मोटरसाइकिलों से नकली नोट लेकर चलते है | हम लोग घटना को अंजाम देने के लिए कई जगह बैंको के बाहर/ आस-पास प्रयास किये लेकिन कहीं सफलता नहीं मिली | हम लोग कहीं-कहीं पर नकली सोने का सिक्का भी देकर मोटी रकम प्राप्त कर लेते हैं लेकिन आज हम लोगो के पास सिक्का नहीं है एवं इस तरह से प्राप्त रुपयों को आपस में बांटकर रोजी-रोटी चलाते हैं |

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-*

*नबीउल्लाह उस्मानी पुत्र नुरुल्लाह उस्मानी-*

1- मु०अ०सं०-209/2019 धारा-489B, 489C IPC थाना खड्डा जनपद कुशीनगर (उ०प्र०) |

2- मु०अ०सं०-106/2017 धारा-41, 411, 413, 414 IPC थाना कैंट जनपद गोरखपुर (उ०प्र०) |

 

*हबीर्बुर्रहमान पुत्र स्व0 शमशुल हक-*

1- मु०अ०सं०-228/2023 धारा-420, 504, 506 IPC थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती |

 

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*

1- थानाध्यक्ष वाल्टरगंज शशांक सिंह जनपद बस्ती |

2- प्रभारी सर्विलांस/ स्वाट टीम शेषनाथ यादव जनपद बस्ती |

3- प्रभारी चौकी मनौरी उ0नि0 उपेन्द्र शर्मा, उ0नि0 कृष्ण कुमार सिंह थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती |

4- हे0का0 धीरेन्द्र यादव, हे0का0 राजाराम गुप्ता, हे0का0 मिथुन कन्नौजिया, का0 शैलेन्द्र यादव, का0 निकेश यादव, का0 अवधराज यादव, का0 रमेश चौहान थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती |

5- हे0 का0 मृत्युंजय कुशवाहा, हे0का0 पवन तिवारी, हे0का0 अनुज यादव, का शुभेंद्र तिवारी, का0 किशन सिंह, का0 अभिलाष प्रताप सिंह स्वाट टीम जनपद बस्ती |

6- हे०का० देवेश यादव, का0 संतोष सर्विलांस टीम जनपद बस्ती |

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes