Skip to main content

Aaj Tak24x7

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जयंती उत्साहपूर्वक मनाई

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जयंती उत्साहपूर्वक मना

बरेला।

भारत रत्न, सामाजिक न्याय एवं समानता के प्रणेता, संविधान के महान शिल्पकार डॉ. भीमराव अंबेडकर (बाबा साहेब) की जयंती झारिया समाज संगठन बरेला द्वारा सामाजिक भवन, मेला ग्राउंड में बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों ने बाबा साहेब के सपनों का भारत बनाने तथा उनके विचार—शिक्षा, समानता और अधिकार—को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर झारिया समाज युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष विपिन झारिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि “शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो” का संदेश हमें निरंतर प्रेरित करता है कि हम समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और सहायता पहुंचाएं।

कार्यक्रम के पश्चात उमरिया से प्रारंभ हुई बाबा साहेब की वाहन रैली का नगर प्रवेश पर जलपान कर भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर संरक्षक सुरेश झारिया, रामसेवक झारिया, सुखदेव झारिया, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष विपिन झारिया, रमेश नोखे झारिया, मुन्ना झारिया, शिक्षक रामकुमार झारिया, शिक्षक संतोष झारिया, दुर्गा झारिया, एडवोकेट अजय भूरा झारिया, अशोक झारिया, डुमारी झारिया, लोकमन झारिया, छुट्टू झारिया, दिलीप झारिया, नरेश झारिया, होती झारिया, धर्मेंद्र झारिया, आभास झारिया, बबलू झारिया, योगेश झारिया, मुकेश बाबू, विनोद झारिया, रमन झारिया, शंकर झारिया, देवलाल झारिया सहित झारिया समाज बरेला के समस्त पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7