धार
जिला ब्यूरो दिलीप पाटीदार
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकरजी की जयंती पर भाजपा नेताओं ने उन्हें याद कर पुष्पांजलि अर्पित की
धार। बाबा साहेब भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती के पावन अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री एवं धार सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर भाजपा जिला अध्यक्ष महंत निलेश भारती धार विधानसभा क्षेत्र विधायक श्रीमती नीना वर्मा जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेड़ा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनमचंद फकीरा अभियान जिला टोली जिला संयोजक विपिन राठौर सह संयोजक अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश चौहान ने त्रिमुर्ति चौराहे स्थित बाबा साहेब प्रतिमा पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की।
श्रीमती सावित्री ठाकुर ने कहा कि बाबासाहेब का संपूर्ण जीवन सामाजिक न्याय, समानता एवं मानवाधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने भारतीय समाज को एक नई दिशा प्रदान करते हुए संविधान के माध्यम से प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया। उनके विचार, संघर्ष और आदर्श आज भी हमें एक समतामूलक एवं सशक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं।
निलेश भारती ने कहा कि भारतीय संविधान के शिल्पकार, सामाजिक न्याय के पुरोधा, ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूँ। शिक्षा और समानता के माध्यम से आपने महिला सशक्तिकरण के प्रयासों को गति दी। समता, न्याय और अधिकारों पर आधारित सशक्त भारत की जो नींव आपने रखी, वह आज भी राष्ट्र निर्माण का पथ प्रशस्त कर रही है।
विधायक नीना वर्मा ने गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति में “अभिव्यक्ति स्थल” को बाबा साहब अंबेडकर उद्यान सह अभिव्यक्ति स्थल” के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विशाल निगम और जयराज देवड़ा भाजपा नेता अशोक जैन विश्वास पांडे ज्ञानेंद्र त्रिपाठी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ममता जोशी जिला उपाध्यक्ष राखी राय अनिल जैन बाबा भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा कालीचरण सोनवानीया मोहित तातेड रतन पवार सुरेश प्रजापत राजेश हारोड़ टोनी ठाकुर मनीष प्रधान महेश बोडाने बादल मालवीय देवेंद्र रावल सोनिया राठौर अतुल फकीरा निशा शर्मा अल्पना जोशी अनुसूया वैष्णव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती की पूर्व संध्या पर त्रिमुर्ति चौराहे स्थित बाबा साहेब प्रतिमा पर दुग्ध अभिषेक तथा परिसर में स्वछता अभियान चलाकर साफ सफाई की गई और प्रतिमा स्थल को दीपमाला से सजाया गया। संचालन पुरुषोत्तम चौहान आभार राकेश चौहान ने माना। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।



