नपानि ने की स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर एवं चैंपियन की नियुक्त
समाज सेवी दीपक राज जैन चौथी बार बने स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर
छिंदवाड़ा – स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत नगर पालिक निगम छिंदवाड़ा द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शहर की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने हेतु स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर एवं स्वच्छता चैंपियन की नियुक्ति महापौर विक्रम अहके एवं निगम आयुक्त सी.पी. राय के मार्गदर्शन में स्वच्छता के विभिन्न मापदंडों को ध्यान में रखते हुए नियुक्तियां की गई।
इस क्रम में शहर में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं जनसहभागिता को प्रोत्साहित करने हेतु स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर के रूप में वरिष्ठ समाज सेवी दीपकराज जैन को चौथी बार ब्रांड एंबेसडर बनाया गया जिनके साथ बादल भारद्वाज एवं विनीता नेटी को भी ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया।
साथ ही स्वच्छता गतिविधियों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को स्वच्छता चैंपियन के रूप में श्रीमती मीरा पराड़कर, श्रीमती अलका शुक्ला, श्रीमती किरण सोनी, महेश बंडेवार, रविंद्र सिंह कुशवाहा एवं शैलेंद्र उजवाने को नामित किया गया है।
नगर पालिक निगम छिंदवाड़ा द्वारा यह नियुक्तियां स्वच्छता को जनआंदोलन के रूप में आगे बढ़ाने, नागरिकों में जिम्मेदारी की भावना विकसित करने एवं स्वच्छ सर्वेक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई हैं।
निगम प्रशासन को विश्वास है कि सभी नियुक्त स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर एवं स्वच्छता चैंपियन अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते हुए छिंदवाड़ा को स्वच्छ, सुंदर एवं आदर्श शहर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे



