जनपद. अमरोहा. मे. कभी कुत्तों का आतंक तो कभी बंदरों के हमले से आए दिन रहा गीर पर हमले कर रहे घरों पर बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है वन विभाग के आला अधिकारी आखिर मौन क्यों है कभतक जनता की जिंदगी से खिलवाड़ आखिर कौन है जिम्मेदार…
……..बंदरों के हमले से बाइक के गिरने से राष्ट्र सेवी संगठन संयोजक कृष्ण कुमार शर्मा एवं सुखदेव शर्मा घायल। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कृष्ण कुमार शर्मा घर से अमरोहा के लिए जा रहे थे। रास्ते में सरकड़ा कमाल से आगे प्राइमरी स्कूल के पास साइड से बंदर आपस में लड़ते हुए मोटर साइकिल के आगे आ गए। बंदरों को बचाने के चक्कर में चलती हुई बाइक गिर गई। और बाइक से गिरने से दोनों मामा भांजे भी सड़क पर गिर गए। गिरने के बाद बंदरों ने दोनों पर हमला कर दिया। गनीमत रही कि एक किसान अपने दो अन्य साथियों के साथ ट्रैक्टर से उधर पहुंच गया और कूदकर बंदरों को भगाया। निजी चिकित्सक से उपचार कराने के बाद दोनों गंतव्य की ओर रवाना हो गए।.. सवाददाता. मुशीर खान



