तेज रफ्तार बाइक पर टोकना पड़ा भारी, मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी के बाद गांव में तनाव, पट्टे निरस्त करने की मांग को लेकर हिंदू संगठनों ने आज किया बाजार बंद करा कर धरना प्रदर्शन*

लोकेशन – रतलाम

संवाददाता – नरेन्द्र अग्रवाल

मो :; +91-80857-00000

 

*दिनांक15 /4/26*

*तेज रफ्तार बाइक पर टोकना पड़ा भारी, मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी के बाद गांव में तनाव, पट्टे निरस्त करने की मांग को लेकर हिंदू संगठनों ने आज किया बाजार बंद करा कर धरना प्रदर्शन

 

*पुलिस ने किया 10 से 12 लोगों को गिरफ्तार*

 

 

मध्य प्रदेश के रतलाम के बिलपांक थाना क्षेत्र के ग्राम धराड़ में मंगलवार रात बारात के दौरान मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया, तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना करने पर दो पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि चाकूबाजी और पथराव की घटना हो गई।

 

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी शेरुखान के नवासे की शादी भाटी बड़ोदिया रोड पर आयोजित थी, रात करीब 10:30 बजे बारात निकलने की तैयारी चल रही थी, तभी कुछ युवक तेज गति से बाइक चलाते हुए वहां से निकले, मौके पर मौजूद विश्व हिंदू परिषद के गौ रक्षा प्रमुख (धराड़ प्रखंड) रुप सिंह चंद्रावत और उनके साथी आदित्य सिंह ने युवकों को धीमी गति से वाहन चलाने की समझाइश दी।

 

इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ और बाइक सवार युवकों के साथ आए अन्य लोगों ने अचानक चाकू से हमला कर दिया, हमले में रुप सिंह चंद्रावत और आदित्य सिंह के पैरों में चोट आई, इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया।

 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया, एहतियात के तौर पर देर रात तक गांव में पुलिस बल तैनात रहा, प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि हमलावर युवक इंदौर के निवासी हैं, जो शादी में शामिल होने आए थे पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

 

वही गांव में भारी पुलिस बल तैनात है और आरोपियों की गिरफ्तारी व उनके पट्टे निरस्त करने की मांग को लेकर हिंदू संगठनों ने बुधवार को बाजार बंद कराकर धरना शुरू कर दिया है।

 

मामले की जानकारी देते हुए रतलाम एडिशनल एसपी विवेक कुमार लाल ने बताया, बारात निकलने के दौरान कहासुनी होने पर विवाद हुआ है, दो लोगों पर चाकू से हमला हुआ था जिनका इलाज चल रहा है, पुलिस ने कार्रवाई करते 10,12 लोगों को हिरासत में लिया है आगे की करवाई जा रही है।

 

*बाइट – विवेक कुमार लाल (एडिशनल एसपी रतलाम)*

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in