स्वसहायता समूह से जुड़कर इंद्रा जाटव बनीं आत्मनिर्भर

लोकेशन शिवपुरी मध्य प्रदेश….

 

जिला शिवपुरी पिछोर से मनमोहन सेन की रिपोर्ट…

 

शिवपुरी ग्राम धोवानी ससफलता_की_कहानी

 स्वसहायता समूह से जुड़कर इंद्रा जाटव बनीं आत्मनिर्भ

समूह बना स्वरोजगार का सशक्त माध्यम

 

राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से स्व-सहायता समूह से जुड़कर ग्राम धुवानी की श्रीमती इंद्रा जाटव ने अपने जीवन में उल्लेखनीय परिवर्तन लाते हुए आत्मनिर्भरता की प्रेरणादायक मिसाल प्रस्तुत की है।

 

सीमित संसाधनों एवं आर्थिक कठिनाइयों के बीच जीवन यापन करने वाली इंद्रा जाटव ने वर्ष 2016 में “बांकडे बाबा स्व-सहायता समूह” से जुड़कर नई शुरुआत की।

समूह की अध्यक्ष के रूप में नेतृत्व करते हुए उन्होंने आरसेटी से सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त किया और स्वरोजगार का मार्ग अपनाया।

 

उपलब्धियां एक नजर में:

गणवेश सिलाई से ₹18,000, ₹24,000 एवं ₹15,000 की आय

वर्तमान में प्रतिदिन लगभग ₹750 की आय

व्यक्तिगत मासिक आय ₹12,500 एवं पारिवारिक आय ₹20,000 तक पहुंची

 

आज इंद्रा जाटव “लखपति दीदी” के रूप में कार्य करते हुए अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बनी हैं। साथ ही वे ग्राम संगठन की अध्यक्ष एवं सीएलएफ की उपाध्यक्ष के रूप में नेतृत्व भी कर रही हैं।

 

यह सफलता दर्शाती है कि संगठित प्रयास, प्रशिक्षण और आत्मविश्वास से कोई भी महिला आत्मनिर्भर बन सकती है

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in