Skip to main content

Aaj Tak24x7

झांसी कानपुर हाईवे पर ओवरटेक करते समय पलटे बियर व सब्जी से*

लोकेशन- झांसी

 

 

*इस वक्त की बड़ी खबर झांसी कानपुर हाईवे पर ओवरटेक करते समय पलटे बियर व सब्जी से*

आज तक 24×7 बलराम पटेल झांसी मंडल प्रभारी

 

मोंठ (झांसी)। थाना क्षेत्र के नेहरूनगर गांव के पास नेशनल हाईवे पर मंगलवार रात एक बड़ा हादसा हो गया।

 

कानपुर से झांसी की ओर जा रहे बियर और सब्जी से लदे दो ट्रक ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित होकर पलट गए।

 

हादसे में दोनों ट्रकों के चालक घायल हो गए।

 

घटना की सूचना मिलते ही मोंठ थाना पुलिस मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

 

पुलिस ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है।

 

बताया जा रहा है कि दोनों ट्रक तेज गति में थे और एक-दूसरे को ओवरटेक करने के प्रयास में संतुलन बिगड़ गया,

 

जिससे यह हादसा हुआ। ट्रकों के पलटने से हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा।

 

आबकारी विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और बियर के नुकसान का आकलन किया।

 

वहीं, पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारु ढंग कराया।

 

पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7