केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की अनुशंसा पर अब प्रतिदिन दो बार चलेगी बीना–गुना-रुठियाई मेमू ट्रेन*

 

 

*केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की अनुशंसा पर अब प्रतिदिन दो बार चलेगी बीना–गुना-रुठियाई मेमू ट्रेन

 

*सिंधिया ने जताया रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार*

 

*यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, क्षेत्रीय विकास को मिलेगा नया बल*

 

*गुना/अशोकनगर/सागर।* केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बीना–गुना-रुठियाई मेमू ट्रेन (61611/61612) को प्रतिदिन एक बार के स्थान पर दो बार संचालित किए जाने की स्वीकृति मिलने पर हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति हृदय से आभार प्रकट किया।

 

*रेल सेवा विस्तार से यात्रियों को मिलेगा बड़ा लाभ*

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बीना–गुना-रुठियाई मेमू ट्रेन की आवृत्ति बढ़ने से क्षेत्र के यात्रियों को आवागमन में अधिक सुविधा मिलेगी। यह निर्णय विशेष रूप से दैनिक यात्रियों, विद्यार्थियों एवं कामकाजी लोगों के लिए राहत लेकर आएगा, जिससे उनका समय और संसाधनों की बचत होगी।

 

*क्षेत्रीय विकास को मिलेगी नई गति*

सिंधिया ने कहा कि बेहतर रेल कनेक्टिविटी किसी भी क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास की आधारशिला होती है। इस सुविधा से गुना और आसपास के क्षेत्रों में व्यापार, रोजगार और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा एवं क्षेत्रीय विकास को नई गति और मजबूती प्राप्त होगी।

 

*2024 में केंद्रीय मंत्री ने रुठियाई तक बढ़वाया था मेमू ट्रेन का संचालन*

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि यह निर्णय उनकी अनुशंसा पर लिया गया है। आपको बता दें कि वर्ष 2024 में केंद्रीय मंत्री ने इस मेमू ट्रेन का संचालन रुठियाई तक बढ़वाया था जिससे क्षेत्रीय जनता को बड़ा लाभ मिला। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार आमजन की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए लगातार सुविधाओं का विस्तार कर रही है। सिंधिया ने पुनः केंद्रीय रेल मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सौगात गुना क्षेत्र की जनता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और इससे जनजीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in