सैलाना में पटवारी 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रै
रतलाम जिले के सैलाना में लोकायुक्त उज्जैन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पटवारी कैलाश वढख्या को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी ने कृषि भूमि के सीमांकन के लिए पहले 30 हजार रुपये की मांग की थी, जिसे बाद में 27 हजार में तय किया गया। शिकायतकर्ता जितेंद्र पाटीदार की शिकायत पर लोकायुक्त ने जांच कर ट्रैप कार्रवाई की। आरोपी को तहसील सैलाना के नायब नाजिर कक्ष में रिश्वत लेते पकड़ा गया।
Author: aajtak24x7
100% LikesVS
0% Dislikes



